IPO Listing: NSE पर लिस्ट हुए अकम्स ड्रग्स के शेयर, फीकी रही लिस्टिंग, निवेशकों को हुआ इतना मुनाफा

IPO Listing: शेयर बाजार में मंगलवार को अकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स के शेयर लिस्ट हो गए हैं। शेयरों का प्राइस बैंड 646 रुपये से 679 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था, जिससे निवेशकों को प्रति शेयर 46 रुपये का लाभ मिला है।
IPO Listing: NSE पर लिस्ट हुए अकम्स ड्रग्स के शेयर, फीकी रही लिस्टिंग, निवेशकों को हुआ इतना मुनाफा

IPO Listing: दिल्ली की प्रमुख फार्मा कंपनी, अकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स, ने मंगलवार को अपने शेयरों को शेयर बाजार में लिस्ट किया है। दरअसल कंपनी ने अपने आईपीओ के माध्यम से 1856.74 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था और यह लक्ष्य पूरा करने में कंपनी बिलकुल सफल रही है। जानकारी के अनुसार कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बीएसई पर 725 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए, जो 7% (6.8%) प्रीमियम पर है।

दरअसल यह निवेशकों के लिए एक अच्छा संकेत है, क्योंकि आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 646 रुपये से 679 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था, जिससे निवेशकों को प्रति शेयर 46 रुपये का लाभ मिला है।

आईपीओ के पूरा विवरण

जानकारी दे दें कि अकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स का आईपीओ 30 जुलाई से 1 अगस्त तक खुला रहा। वहीं कंपनी ने अपने शेयरों की फेस वैल्यू 2 रुपये प्रति शेयर निर्धारित की थी। इस आईपीओ में 680 करोड़ रुपये के नए शेयर और 1176.74 करोड़ रुपये के ऑफर फॉर सेल के शेयर जारी किए गए थे।

आईपीओ में हिस्सेदारी का विवरण:

एंकर निवेशक: 44.60%
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB): 29.73%
नॉन इंस्टीट्यूशनल निवेशक (NII): 14.87%
खुदरा निवेशक: 9.91%
कर्मचारी: 0.89%

निवेशकों से मिला जबरदस्त प्रतिसाद

बता दें कि अकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स के आईपीओ को निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी और इसे कुल 63.44 गुना सब्सक्राइब किया गया था। विभिन्न श्रेणियों में इसे निम्नलिखित प्रकार से सब्सक्राइब किया गया:

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB): 90.09 गुना
नॉन इंस्टीट्यूशनल निवेशक (NII): 42.10 गुना
खुदरा निवेशक: 20.80 गुना
कंपनी के कर्मचारी: 4.14 गुना

दरअसल अकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स के आईपीओ की सफलता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कंपनी को निवेशकों का विश्वास प्राप्त है। मद्धम शुरुआत के बावजूद 7% का लाभ प्राप्त करना इस बात का संकेत है कि कंपनी का भविष्य उज्ज्वल है। निवेशकों को इससे अच्छे रिटर्न की उम्मीद है और कंपनी के आगे बढ़ने की संभावनाएं भी प्रबल हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews