IPO Listing : इस कंपनी के शेयर की शुरुआत हुई शांत, 14 फीसदी प्रीमियम के साथ निवेशकों को हुआ फायदा, जानें लिस्टिंग से जुडी पूरी जानकारी

IPO Listing : बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर अलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स (ABD) के शेयर हलकी तेजी के साथ 318.10 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए हैं। चलिए इस खबर में हम आपको अलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स (ABD) के आईपीओ की लिस्टिंग की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
आज हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के IPO का दूसरा दिन, यहां जानिए कितना करना होगा मिनिमम निवेश

IPO

IPO Listing : अलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स (ABD) के शेयर आज शेयर बाजार में लिस्ट हो गए। दरअसल नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर 13.88% (लगभग 14%) के प्रीमियम के साथ 320 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए है, जबकि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की बात की जाए तो इसपर कंपनी के शेयर थोड़ी कम तेजी के साथ 318.10 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए।

IPO का प्राइस बैंड और निवेशकों को लाभ:

दरअसल ABD के आईपीओ का प्राइस बैंड 281 रुपये प्रति शेयर था, और लिस्टिंग के समय 320 रुपये प्रति शेयर पर खुलने से निवेशकों को प्रति शेयर 39 रुपये का लाभ हुआ। वहीं वित्तीय वर्ष 2022-23 में भारत में बनने वाली विदेशी शराब में कंपनी का मार्केट शेयर 8% रहा है। यह निवेशकों के लिए एक अच्छा संकेत है, क्योंकि यह दर्शाता है कि कंपनी के उत्पादों की मांग बनी हुई है और कंपनी का व्यवसाय स्थिर है।

ग्रे मार्केट और बीएसई पर प्रदर्शन:

जानकारी के अनुसार बीएसई पर ABD के शेयर 318.10 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए, जो ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 49.50 रुपये प्रति शेयर के मुकाबले थोड़ा कम था। हालांकि, यह फिर भी निवेशकों के लिए लाभकारी रहा है, क्योंकि शेयर की कीमत प्रीमियम पर लिस्ट हुई है।

कैसा था रिस्पॉन्स?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ‘ABD के आईपीओ को कुल 23.55 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। जानकारी के अनुसार निवेशकों द्वारा लगभग 92.71 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगाई गई थी, इसके साथ ही आईपीओ में 3.93 करोड़ शेयरों को बोली के लिए लाया गया था। जिसमें से रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व्ड कोटा 4.51 गुना भरा गया, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स के लिए 32.40 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, और क्यूआईबी के लिए कोटा 50.37 गुना भरा गया। हालांकि कर्मचारियों के हिस्से की बात की जाए तो इसमें 9.89 गुना सब्सक्रिप्शन देखा गया है।’ दरअसल यह दर्शाता है कि ABD के आईपीओ को निवेशकों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

अलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स के शेयरों की शांत शुरुआत के बावजूद, निवेशकों को अच्छी प्रीमियम राशि प्राप्त हुई है। कंपनी के आईपीओ को मिली शानदार प्रतिक्रिया और मार्केट में उसकी स्थिर स्थिति को देखते हुए, यह निवेशकों के लिए एक लाभकारी निवेश साबित हो सकता है। हालांकि किसी भी तरह के निवेश से पहले विशेषज्ञों से सलाह अवश्य लें। ABD के शेयरों की लिस्टिंग ने न केवल कंपनी को वित्तीय मजबूती प्रदान की है, बल्कि निवेशकों के लिए भी एक आकर्षक अवसर प्रदान किया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews