कल ओपन होगा गुजरात स्पेशलिटी हॉस्पिटल का IPO, जानिए कितना करना होगा मिनिमम इन्वेस्टमेंट?

क्या आप एक शेयर निवेशक हैं? अगर ऐसा है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। बता दें कि सोमवार 22 दिसंबर से शुरू होने वाले नए हफ्ते में गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का IPO ओपन होने जा रहा है। चलिए इस IPO के बारे में हम आपको इस खबर में पूरी जानकारी दे रहे हैं।
कल ओपन होगा गुजरात स्पेशलिटी हॉस्पिटल का IPO, जानिए कितना करना होगा मिनिमम इन्वेस्टमेंट?

सोमवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। सोमवार 22 दिसंबर को गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का IPO ओपन होने जा रहा है। आईपीओ के जरिए कंपनी 2,20,00,000 नए शेयर बेचने वाली है और करीब 250.80 करोड़ रुपए जुटाने का प्रयास करने जा रही है। बता दें कि 22 दिसंबर को ओपन होने वाला यह IPO 24 दिसंबर को बंद हो जाएगा। ऐसे में निवेशकों के पास तीन दिन आईपीओ में निवेश करने का मौका रहेगा।

अगर आप भी गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के IPO में निवेश करने का विचार कर रहे हैं तो हम आपको इस खबर में इस IPO से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं। हम आपको मिनिमम और मैक्सिमम इन्वेस्टमेंट के बारे में भी बताने जा रहे हैं।

महत्वपूर्ण तारीखों पर नजर डालें

सबसे पहले इस IPO की महत्वपूर्ण तारीखों पर नजर डालें तो बता दें कि गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के आईपीओ की ओपन डेट 22 दिसंबर 2025 है, जबकि 24 दिसंबर 2025 को यह आईपीओ क्लोज हो जाएगा। वहीं 26 दिसंबर को निवेशकों को शेयर अलॉट किए जाएंगे। जिन निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट नहीं हुआ है, उन्हें 29 दिसंबर को रिफंड दिया जाएगा, जबकि 29 दिसंबर को ही डिमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। 30 दिसंबर को गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशलिटी आईपीओ के शेयर की लिस्टिंग होगी। हालांकि टेंटेटिव डेट्स में बदलाव भी हो सकता है।

कितना करना होगा मिनिमम इन्वेस्टमेंट?

अगर आप IPO में निवेश करना चाहते हैं तो बता दें कि कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 108 रुपए से 114 रुपए के बीच तय किया है। रिटेल निवेशकों को इस आईपीओ में निवेश के लिए मिनिमम एक लॉट यानी 128 शेयरों के लिए अप्लाई करना होगा। ऐसे में अगर आप अपर प्राइस बैंड के हिसाब से एक लॉट के लिए अप्लाई करते हैं तो आपको 14,592 रुपए का निवेश करना होगा। वहीं रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए मैक्सिमम 13 लॉट रखे गए हैं। अपर प्राइस बैंड के मुताबिक मैक्सिमम इन्वेस्टमेंट 1,89,696 रुपए का किया जा सकता है। बता दें कि गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशलिटी लिमिटेड की शुरुआत 2019 में हुई थी। गुजरात की यह कंपनी कई जगहों पर मल्टी स्पेशलिटी हेल्थ केयर सर्विसेज प्रदान करती है, जिनमें नॉर्मल ट्रीटमेंट से लेकर हाई लेवल ट्रीटमेंट तक शामिल हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews