आज खुल गया इन दो कंपनियों का IPO, 28 जुलाई तक दांव लगाने का मौका, जान लें कुछ जरूरी बातें

आज खुल गया इन दो कंपनियों का IPO, 28 जुलाई तक दांव लगाने का मौका, जान लें कुछ जरूरी बातें

IPO Opens Today: आज यानि 26 जुलाई को दो कंपनियों ने अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग खोल दिया है। जिनकी क्लोजिंग डेट भी एक ही है। 28 जुलाई तक निवेशकों को दांव खेलने का मौका मिलेगा। यहाँ बात यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेस लिमिटेड और श्री टेकटेक्स लिमिटेड की हो रही है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें:-

यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेस लिमिटेड आईपीओ

यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेस लिमिटेड (Yatharth Hospital And Trauma Care Services Limited) एक मल्टी केयर हॉस्पिटल चेन है। 490 करोड़ का फंड जुटाने के लिए कंपनी ने अपने शेयरों को जारी किया है। 10 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल के तहत जुटाने का लक्ष्य है। प्राइस बैंड 285 रुपये से लेकर 300 रुपये तक है। लॉट साइज़ 50 शेयर्स हैं। दोपहर 1:08 बजे तक आईपीओ को 0.50 गुना सबस्क्राइब किया जा चुका है। रीटेल कैटेगरी में 0.69 और NII कैटेगरी में 0.70 गुना सब्स्क्रिप्शन मिला है। बता दें कि 30% शेयरों को एंकर इन्वेस्टर्स, QIB के लिए 20%, NII के लिए 15%, रीटेल के लिए 35% शेयरों को रिजर्व किया गया है। लिस्टिंग प्लेटफ़ॉर्म बीएसई और एनएसई है। 7 अगस्त को आईपीओ की लिस्टिंग होगी।

श्री टेकटेक्स लिमिटेड आईपीओ

श्री टेकटेक्स लिमिटेड (Shri Techtex Limited) ने आज अपना आईपीओ खोल दिया है। दोपहर 1:14 बजे तक इश्यू को 2.35 गुना सबस्क्राइब किया गया है। QIB कैटेगरी में 1 गुना, रीटेल कैटेगरी में 3.80 गुना और NII में 0.78 गुना सबस्क्राइब किया गया है। कंपनी ने 45.14 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए 7,400,000 शेयरों को जारी किया है। लॉट साइज़ 2000 शेयर्स हैं। प्राइस बैंड 54 रुपये से लेकर 61 रुपये है। 7 अगस्त को आईपीओ की लिस्टिंग होगी।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News आईपीओ या शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews