आज खुल गए इन 2 कंपनियों के IPO, 13 फरवरी तक निवेशक लगा पाएंगे दांव, मिलेगा तगड़ा रिटर्न

आज खुल गए इन 2 कंपनियों के IPO, 13 फरवरी तक निवेशक लगा पाएंगे दांव, मिलेगा तगड़ा रिटर्न

शेरा एनर्जी लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) आज बंद होने जा रहा है। इसी के आज यानि 9 फरवरी 2023 को दो अन्य कंपनियों का  आईपीओ ग्रे मार्केट में एंट्री ले चुका है। कंपनी के नाम Indong Tea Company Limited और Lead Reclaim And Rubber Products Limited है। दोनों में ही निवेशक 13 फरवरी तक दांव लगा पाएंग।

इंडोंग टी कंपनी लिमिटेड

कंपनी साल 1990 से चाय का उत्पादन और कारोबार कर रही है। इश्यू के खर्चे, जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों और कारोबार को बढ़ाने के लिए यह अपना आईपीओ ले कर आ चुकी है। ऑफरिंग का प्राइस 26 रुपये प्रति डॉलर हैं। वहीं प्रत्येक लॉट में 4000 शेयर्स हैं, जिसकी राशि 104,000 रुपये है। इश्यू साइज़ 13.0 करोड़ रुपये है। 13 फरवरी तक आईपीओ बंद हो जाएगा। 21 फरवरी को इसकी लिस्टिंग बीएसई और एमएमई पर हो सकती है।

लीड रिक्लैम एंड रबर प्रोडक्ट्स लिमिटेड

कंपनी साल 2012 से रिक्लैम्ड रबर, क्रम्ब रबर पाउडर और रबर ग्रेन्यूल्स बनाने का काम करती है। 9 फरवरी को इस कंपनी ने भी अपना आईपीओ खोल दिया है। निवेशकों को दांव लगाने का मौका 13 फरवरी तक मिलेगा। प्लांट और मशीनरी खरीदने, जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों और वर्किंग कैपिटल फंडिंग के लिए ऑफरिंग ओपन किया गया है। प्रत्येक लॉट में 6000 शेयरों को शामिल किया गया हो। प्राइस बैंड 25 रुपये प्रति शेयर है। वहीं शयु साइज़ 4.88 करोड़ रुपये है। 21 फरवरी को एसएमई और एनएसई पर इसकी लिस्टिंग हो सकती है।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट और आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा हो सकता है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। )

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews