होली पर खुल गया इस कंपनी का IPO, 10 मार्च तक निवेशकों लगा पाएंगे दांव, मिलेगा मुनाफा कमाने का मौका

होली पर खुल गया इस कंपनी का IPO, 10 मार्च तक निवेशकों लगा पाएंगे दांव, मिलेगा मुनाफा कमाने का मौका

रंगों के उत्सव के दिन ग्रे मार्केट में एग्रो प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लेकर आ चुकी है। जिसका नाम Prospect Commodities Limited है। जो बी2बी मार्केट में काजू का कारोबार करती है। इसके प्रोकट्स गुजरात से लेकर इंटरनेशनल मार्केट में ट्रेड करते हैं। काजू खुद में ही एक प्रीमियम ड्राइ फ्रूट होता है। जिसके ट्रेडिंग प्रक्रिया में अलग-अलग स्टेप्स शामिल होते है। अपने कर्जों के भुगतान, लॉंग टर्म कैपिटल आवश्यकताओं की पूर्ति और पब्लिक इश्यू के खर्चों की पूर्ति के लिए कंपनी अपना आईपीओ 8 मार्च, 2023 को खोल चुकी है।

पब्लिक ऑफरिंग 8 मार्च से खुल रही है। वहीं 10 मार्च, 2023 तक निवेशक इसमें दांव लगा पाएंगे। 20 मार्च को आईपीओ की लिस्टिंग बीएसई और एसएमई पर हो सकती है। 1,226,000 शरीरों को पेश किया जाएगा। जिसके जरिए कंपनी 7.48 करोड़ रुपये का फंड कलेक्ट करेगी। फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है। प्राइस बैंड 61 रुपये प्रति शेयर है।

निवेशकों को 1 लॉट की बोली लगाने की अनुमति होगी। प्रत्येक लॉट में 2000 शेयरों को शामिल किया गया है, जिसका अमाउन्ट 122,000 रुपये है। प्रोमोटरों के लिए प्री इश्यू शेयरिंग होल्डिंग 88.44% और पोस्ट इश्यू शेयर होल्डिंग 61.94% है। प्रोमोटर्स के नाम विमल मिश्रा और प्रियंका मिश्रा है।

कंपनी ने आईपीओ के लिए कुल 0.98 करोड़ रुपये खर्च किये हैं। इससे कलेक्ट कीये गए फंड में से 0.50 करोड़ रुपये को लोन चुकाया जाएगा। 4.40 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल और 1.60 करोड़ रुपये जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए खर्च किया जाएगा। Prospect Commodities Limited पिछले 8 महीने से कारोबार कर रहा है। नवंबर 2022 में 8.40 करोड़ रुपये कर टर्नओवर पर 0.53 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट या IPO में निवेश करने की सलाह नहीं देता है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews