
ITR Scam Alert: इनकम टैक्स रिटर्न को फ़ाइल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है। इन दिनों आईटीआर रिफ़ंड के नाम पर धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। देश के कुछ हिस्सों में स्कैमर्स द्वारा ऐसे एसएमएस भेजें जा रहें, जो टैक्सपेयर्स को अपने जाल में फँसाफ़र ठगी को अंजाम देते हैं। छोटी सी भूल आपका पूरा अकाउंट खाली कर सकती है। आयकर विभाग ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी की है।
कैसे हो रहा स्कैम?
साइबर पुलिस के मुताबिक यूजर्स रिटर्न प्रोसेस को लेकर आता है। मैसेज में इनकम टैक्स रिफ़ंड अप्रूव होने की बात कही जाती है। यह कहा जाता है कि, “अपंके कहते में जल्द ही रिफ़ंड क्रेडिट हो जाएगा। आप अपना अकाउंट नंबर “5XXXXXX6755 को वेरीफाइ करें। सही न होने पर नीचे के लिंक भी दी जाती है। अब करदाता दिए गए अकाउंट नंबर को अपने खाता नंबर से अलग पाते हैं तब वे लिंक पर क्लिक पर क्लिक करते हैं। लिंक पर डाली गई जानकारी सीधा ठगों तक पहुँचती है। जिसका इस्तेमाल वे गलत तरीके से करते हैं। सीधा बैंक अकाउंट को टारगेट बनाते हैं। वेरीफिकेशन के लिए OTP भेजते हैं। जिसे शेयर करते ही ऑनलाइन ठग बैंक अकाउंट में सेंध लगाते हैं।
आयकर विभाग ने जारी किया अलर्ट
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एडवाइजरी भी जारी की है। ऑनलाइन स्कैम से बचने के लिए कुछ सुझाव दिए हैं। आइए जानें आप कैसे खुद को स्कैम से बचा सकते हैं;-
- रिफ़ंड का दावा के रहे किसी भी अनजान या अनचाहे SMS या कॉल का जवाब न दें।
- इनकम टैक्स विभाग के नाम आने वाले असत्यापित मैसेज या कॉल पर भरोसा ना करें।
- ओटीपी, बैंक अकाउंट, पैन और आधार समेत कोई पर्सनल डिटेलसस किसी के साथ भी शेयर ना करें।
- इनकम टैक्स विभाग से संबंधित होने का दावा करने वाले असत्यापित लिंक पर भी क्लिक ना करें।
- ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ही इनकम टैक्स का ई-पे करें।
ऐसे करें शिकायत
यदि आप ऐसे घटनाओं का शिकार होते हैं तो इस बात की रिपोर्ट तुरंत http://incometaxindia.gov.in/Pages/report-phishing.aspr करें। आयकर विभाग ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। टैक्सपेयर्स मदद के लिए 1800 103 0025/1800 419 0026 पर संपर्क करें।

