एवेन्यू सुपरमार्केट के निवेशकों के लिए शानदार रहा 3 जनवरी का दिन, 15% उछाल के चलते लगा अपर सर्किट

एवेन्यू सुपरमार्केट के निवेशकों के लिए 3 जनवरी का दिन बेहद खास रहा। दरअसल, 3 जनवरी के कारोबारी दिन एवेन्यू सुपरमार्केट का शेयर 15% उछाल के साथ कारोबार करता दिखा। इस शेयर में शानदार तेजी के चलते अपर सर्किट देखने को मिला।
एवेन्यू सुपरमार्केट के निवेशकों के लिए शानदार रहा 3 जनवरी का दिन, 15% उछाल के चलते लगा अपर सर्किट

Radhakishan Damani: राधाकृष्ण दमानी की रिटेल कंपनी एवेन्यू सुपरमार्केट ने शेयर बाजार में धमाका कर दिया। लंबे समय बाद इस कंपनी के स्टॉक में अपर सर्किट लगा। 3 जनवरी को कारोबार के दौरान कंपनी के स्टॉक में 15% का उछाल देखा गया। दरअसल, स्टॉक में 554 रुपये की तेजी आई, जिससे यह 4165 रुपये पर जा पहुंचा।

बता दें कि एवेन्यू सुपरमार्केट डी-मार्ट ब्रांड नाम के स्टोर्स को ऑपरेट करती है। 3 जनवरी को डी-मार्ट के स्टॉक में शानदार तेजी देखने को मिली। देशभर में डी-मार्ट के कुल 387 स्टोर्स हैं। यह तेजी वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के नतीजे पेश करने के बाद आई।

तिमाही के नतीजों के चलते उछाल

दरअसल, एवेन्यू सुपरमार्केट के वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के नतीजों पर नजर डालें, तो कंपनी ने 17.5% की बढ़ोतरी के साथ रेवेन्यू में उछाल दर्ज किया है। अब कंपनी का कुल रेवेन्यू 15,565.23 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले वर्ष की तिमाही में 13,247.33 करोड़ रुपये था। इस रेवेन्यू में कंपनी के लोकल स्टोर्स का योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा है। 2 जनवरी को शेयर बाजार में एवेन्यू सुपरमार्केट का स्टॉक 3611 रुपये पर बंद हुआ था, जबकि 3 जनवरी को यह स्टॉक 15% की उछाल के साथ 4166 रुपये पर पहुंच गया।

डी-मार्ट ने अब तक का सबसे हाई स्तर 5900 बनाया

हालांकि, दिन के अंत तक इस शेयर में गिरावट आई, जिसके चलते यह 4024 रुपये पर बंद हुआ। बता दें कि डी-मार्ट ने अब तक का सबसे हाई स्तर 5900 रुपये पर बनाया है, हालांकि वर्तमान में यह शेयर उस स्तर से 40% नीचे है। डी-मार्ट एक डिस्काउंट रिटेलर है, जहां ग्राहकों को कम कीमतों पर सामान उपलब्ध कराया जाता है। इसके स्टोर्स कंपनी की सेल्स में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। दरअसल, एवेन्यू सुपरमार्केट के तिमाही नतीजों के बाद विदेशी ब्रोकरेज हाउस CLSA ने “आउटपरफॉर्म” की रेटिंग देते हुए डी-मार्ट के स्टॉक का लक्ष्य 5360 रुपये रखा था। वहीं, मॉर्गन स्टेनली इसके लक्ष्य को घटाते हुए 3700 रुपये तक का टारगेट बताया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews