January Bank Holidays 2024 : फटाफट निपटा लें बैंक से जुड़े जरूरी काम, जनवरी में 16 दिन बंद रहने वाले है बैंक, हो सकती है परेशानी

jan bank holiday

January Banks holiday 24 : नए साल से पहले सभी बैंक यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट निपटा लें क्योंकि जनवरी 2024 में 16 दिन बैंक बंद रहने वाले है।जनवरी अवकाश को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आरबीआई ने लिस्ट जारी कर दी है। इसके तहत जनवरी में दूसरे चौथे शनिवार, रविवार और मकर संक्रांति 26 जनवरी जैसे फेस्टिवल को बैंक में अवकाश के चलते कोई कामकाज नहीं होगा।

लगातार 16 दिन बैंकों के बंद रहने से बैंकिंग संबंधित काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है लेकिन चेकबुक और पासबुक के कामों पर असर पडे़गा।बता दे कि आरबीआई बैंक हॉलिडेज को तीन कैटेगिरी बांटता है, जिसमें हॉलिडे अंडर नेगोशिएबल इंस्ट्रुमेंट्स एक्ट, हॉलिडे अंडर नेगोशिएबल इंस्ट्रुमेंट्स एक्ट एंड रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलिडे और बैंक क्लोजिंग ऑफ अकाउंट्स शामिल हैं।

जनवरी में किस किस दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट

  1. 1 जनवरी 2024 सोमवार – राजस्थान, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, मिजोरम, सिक्किम, तमिलनाडु
  2. 7 जनवरी -रविवार
  3. 11 जनवरी 2024 गुरुवार मिशनरी दिवस मिजोरम
  4. 12 जनवरी 2024 शुक्रवार स्वामी विवेकानन्द जयंती पश्चिम बंगाल
  5. 13 जनवरी 2024 शनिवार देशभर में दूसरा शनिवार,लोहड़ी पंजाब और अन्य राज्य
  6. 14 जनवरी 2024 रविवार संक्रांति कई राज्यों में बैंक बंद
  7. 15 जनवरी 2024 सोमवार पोंगल तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तिरुवल्लुवर दिवस तमिलनाडु
  8. 16 जनवरी 2024 मंगलवार टुसू पूजा पश्चिम बंगाल और असम
  9. 17 जनवरी 2024 बुधवार गुरु गोविंद सिंह जयंती कई राज्य
  10. 21 जनवरी – रविवार
  11. 23 जनवरी 2024 मंगलवार नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती कई राज्य
  12. 25 जनवरी 2024 गुरुवार राज्य दिवस हिमाचल प्रदेश
  13. 26 जनवरी 2024 शुक्रवार पूरे भारत में गणतंत्र दिवस पर छुट्टी
  14. 27 जनवरी 2024 शनिवार, चौथा शनिवार
  15. 28 जनवरी- रविवार
  16. 31 जनवरी 2024 बुधवार मी-डैम-मी-फी असम

इन बैंकिंग सेवाओं का कर सकते है इस्तेमाल

  • बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग ले सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।
  • UPI के द्वारा भी पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं, वहीं कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।
  • क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं। पैसों को आप एक खाते से दूसरे खाते में नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews