बैंक की छुट्टियां 2025 : फटाफट निपटा लें सारे काम, 22 जनवरी से 9 फरवरी के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित वर्क होंगे प्रभावित!

बैंक बंद होने पर कस्टमर्स बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मनी ट्रांसफर ,बिलों का भुगतान और बैलेंस चेक की सुविधा उपलब्ध होती है।
bank holiday 2026

Jan Feb Bank Holidays 2025 : अगर आपको बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट निपटा लें क्योंकि 22 जनवरी से 9 फरवरी तक बीच कई दिन बैंक बंंद रहने वाले है। इसमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ हरेक हफ्ते के साप्ताहिक अवकाश रविवार का दिन भी शामिल है।लगातार बैंक बंद होने के चलते चेकबुक पासबुक समेत कई बैंकिंग संबंधित काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा हर माह जारी होने वाली बैंक छुट्टियों की लिस्ट में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दोनों तरह की छुट्टियां शामिल होती हैं। इसमें राष्ट्रीय अवकाश के दिन पूरे देश में सभी बैंक बंद रहते हैं, क्षेत्रीय छुट्टियां किसी विशेष राज्य या क्षेत्र से संबंधित होती हैं यानि इन दिनों केवल संबंधित राज्य या क्षेत्र के बैंक ही बंद रहते हैं। ध्यान रहे एक राज्य में किसी दिन बैंक अवकाश होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे राज्य में भी छुट्टी होगी।।

January Month Bank Holiday List

  • 22 जनवरी: इमोइन
  • 23 जनवरी: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती
  • 25 जनवरी: चौथा शनिवार
  • 26 जनवरी: गणतंत्र दिवस
  • 30 जनवरी: सोनम लोसर, सिक्किम
  • 2 फरवरी: रविवार
  • 3 फरवरी : बसंत पंचमी | हरियाणा, ओडिशा, पंजाब, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल
  • 8 फरवरी दूसरा शनिवार
  • 9 फरवरी रविवार

Bank Closed : इन Online सेवाओं की ले सकते है Help

बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।

  • NET BANKING: बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मनी ट्रांसफर ,बिलों का भुगतान और बैलेंस चेक की सुविधा उपलब्ध होती है।
  • Unified Payments Interface : पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक सुरक्षित तरीका है आपको केवल UPI ऐप जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm आदि का इस्तेमाल करना होता है।
  • MOBILE BANKING: स्मार्टफोन पर बैंक की मोबाइल ऐप के जरिए आप कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि।
  • ATM USE: पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विदड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।

ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपनी स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों के बारे में पता कर लें, क्योंकि भारत में हर राज्य में छुट्टियां अलग-अलग होती हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews