Jio Cinema: जियो सिनेमा का प्रीमियम प्लान हुआ और भी सस्ता, अब ₹29 महीने में देख सकेंगे 4K क्वालिटी में एड-फ्री कंटेंट, पढ़ें खबर

Jio Cinema: जियो सिनेमा ने अपने यूजर्स को बड़ी खुशखबरी दी हैं। दरअसल अब जियो ने अपने जियो सिनेमा के प्रीमियम प्लान को और भी सस्ता कर दिया हैं। यानी अब प्रीमियम कंटेंट का मजा भी यूज़र्स सस्ते दाम में ले सकेंगे।
Jio Cinema: जियो सिनेमा का प्रीमियम प्लान हुआ और भी सस्ता, अब ₹29 महीने में देख सकेंगे 4K क्वालिटी में एड-फ्री कंटेंट, पढ़ें खबर

Jio Cinema: जियो सिनेमा ने बड़ी खुशखबरी देते हुए अब अपने एड-फ्री सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत में कटौती करके इसे मासिक ₹29 में उपलब्ध कर दिया है, हालांकि यह केवल एक डिवाइस के लिए है। वहीं, फैमिली प्लान में 4 डिवाइसेस के लिए उपयोगकर्ताओं को मासिक ₹89 देना होगा। अब इस प्लान से सिंगल डिवाइस यूजर को बड़ी राहत मिली हैं।

दरअसल इससे पहले, हर महीने 4 मेंबर प्लान के लिए यूजर को ₹99, जबकि एक साल के लिए ₹999 खर्च करना होते थे। लेकिन अब नया प्लान आज, अर्थात 25 अप्रैल से, लागू हो गया है। वहीं यह जानकारी कंपनी द्वारा जारी एक स्टेटमेंट के माध्यम से दी गई है। लगभग एक साल पहले, कंपनी ने प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान को लॉन्च किया था।

टीवी शो को 4K क्वालिटी में देखने का आनंद:

जानकारी दे दें कि हैरी पॉटर, जियो सक्सेशन और पोकेमॉन जैसे लोकप्रिय टीवी शो को 4K क्वालिटी में देखने का आनंद उपभोक्ताओं को जियो के प्रीमियम प्लान के अंतर्गत मिलता है, जहां उन्हें एड-फ्री ऑनलाइन और ऑफलाइन कंटेंट का आनंद लेने की सुविधा भी होती है।

कंपनी आईपीएल 2024 की ऑफिशियल लाइव स्ट्रीमिंग पार्टनर:

जियो सिनेमा अपने सेवाओं में 5 विभिन्न भाषाओं में विदेशी फिल्में, टीवी सीरीज, और शोज़ को देखने की सुविधा प्रदान करता है, साथ ही बच्चों के लिए किड्स प्रोग्राम भी उपलब्ध कराता है। लेकिन, यहां स्पोर्ट्स और लाइव इवेंट्स में एड-फ्री कंटेंट की सुविधा नहीं है। जियो सिनेमा पर आईपीएल की फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध है, जो 4K क्वालिटी में देखी जा सकती है। दरअसल कंपनी आईपीएल 2024 की ऑफिशियल लाइव स्ट्रीमिंग पार्टनर है, जबकि इससे पहले यह डिज़्नी हॉटस्टार पर थी, जिसके लिए उपभोक्ताओं को इसे देखने के लिए हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews