JNK India IPO: बाजार में आज लिस्ट हुए जेएनके इंडिया के शेयर, 50 फीसदी का मिला प्रीमियम, निवेशकों ने की बड़ी कमाई

JNK India IPO: जेएनके इंडिया के शेयरों की लिस्टिंग 30 अप्रैल को यानी आज हो गई हैं। जिसमें शेयर का मूल्य 621 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ, जो कि करीब 50% की प्रीमियम है।
JNK India IPO: बाजार में आज लिस्ट हुए जेएनके इंडिया के शेयर, 50 फीसदी का मिला प्रीमियम, निवेशकों ने की बड़ी कमाई

JNK India IPO: जेएनके इंडिया के शेयर की आज स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग हुई है। जानकारी के अनुसार कंपनी के शेयर 621 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए हैं, जबकि इसका आईपीओ मूल्य मात्र 415 रुपये प्रति शेयर था। वहीं इससे कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग का प्रीमियम लगभग 50% है। जबकि महत्वपूर्ण बात यह है कि ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 31% प्रीमियम पर थे। इससे स्पष्ट है कि शेयरों की लिस्टिंग ग्रे मार्केट की अपेक्षाओं से काफी अधिक है।

कितना बड़ा था कंपनी का आईपीओ:

दरअसल जीएनके इंडिया ने 649.47 करोड़ रुपये का आईपीओ जारी किया था, जिसमें से 300 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर थे और 349.47 करोड़ रुपये के प्रमोटर शेयर थे। दरअसल इस आईपीओ के लिए निवेशकों के पास 23 से 25 अप्रैल के बीच था अप्लाई करने का मौका था, जिसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने अपने कोटे को 75.72 गुना तक सब्सक्राइब किया और नॉन-इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने इसे अपने इश्यू को 23.23 गुना तक सब्सक्राइब किया। आपको बता दें कि इस आईपीओ के शेयरों का प्राइस बैंड 395 से 415 रुपये के बीच में निर्धारित किया गया था।

शानदार हुई लिस्टिंग:

जानकारी दे दें कि जेएनके इंडिया के शेयरों की लिस्टिंग 30 अप्रैल को हुई, जिसमें शेयर का मूल्य 621 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ, जो कि करीब 50% की प्रीमियम थी। इस आईपीओ में एक लॉट में कम से कम 36 शेयरों के निवेश की अनुमति थी, जबकि अधिकतम 36 शेयरों के लॉट पर बोली लगाई जा सकती थी। शेयरों की फेस वैल्यू 2 रुपये प्रति शेयर थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews