Bank Holiday 2022 : 16 से 31 जुलाई के बीच 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग से जुड़े काम हो सकते है प्रभावित

bank holiday 2025

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। जुलाई का आधा महीना खत्म हो चुका है और 15 दिन बचे है, ऐसे में अगर कोई बैंक संबंधित कोई भी काम है तो तुरंत निपटा लें, क्योंकि आज 16 जुलाई से 31 जुलाई के बीच करीब 6 दिन बैंक बंद (Bank Holidays in July 2022 ) रहने वाले है।इसमें सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग-अलग है। ये छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होती।

यह भी पढ़े..हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, ब्याज सहित एरियर का भुगतान करने के आदेश, 8 हफ्ते में मिलेगा कर्मचारी को लाभ

बैंकों के बंद होने से बैकिंग संबंधित जैसे चेकबुक, पासबुक, एटीएम और अकाउंट और ट्रांजेक्शन के काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन (Online transaction) सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) सेवाएं जारी रहेगी।रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंक हॉलीडे की लिस्ट में Negotiable Instruments Act, Real Time Gross Settlement Holiday और Banks Closing of Accounts तीन कैटेगरी शामिल है। ।

Bank holidays in July 2022

  • 16 जुलाई: हरेला- देहरादून में बैंक बंद
  • 17 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 23 जुलाई: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
  • 24 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 26 जुलाई: केर पूजा- अगरतला में बैंक बंद
  • 31 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews