Jump in Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने फिर पकड़ी रफ़्तार, सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी दिखाई दिया उछाल, यहां जाने आज का बाजार

Jump in Stock Market: शेयर बाजार में आज खासा उत्साह देखने को मिला है, आज सेंसेक्स ने 100 अंक से अधिक की बड़ी तेजी के साथ 80,800 के स्तर पर कारोबार किया है। मंगलवार की तेजी के बाद, आज का कारोबार निवेशकों के लिए एक बार फिर उत्साह भर देने वाला है।
Jump in Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने फिर पकड़ी रफ़्तार, सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी दिखाई दिया उछाल, यहां जाने आज का बाजार

Jump in Stock Market: आज यानी गुरूवार 18 जुलाई को शेयर बाजार में एक अच्छी तेजी देखने को मिली है, जानकारी के मुताबिक बीएसई पर सेंसेक्स ने 100 अंक से अधिक की तेजी के साथ 80,800 के स्तर पर कारोबार किया है। वहीं निफ्टी भी इस उछाल में शामिल होकर 50 अंक से अधिक तेजी के साथ 24,650 के स्तर पर आज का कामकाज कर रही है। वहीं इस उछाल के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी देखने को मिल रही है। जबकि 12 में कमजोरी दिखाई दे रही है।

आज के टॉप गेनर्स (Today’s Top Gainers):

आज भारतीय शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार के दौरान आईटी सेक्टर में खरीदारी देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार शेयर बाजार के शुरुआती कामकाज में तेजी दिखाने वाले शेयरों में एलटी माइंडट्री, अपोलो हॉस्पिटल, इंफोसिस, टीसीएस, विप्रो शेयर दिखाई दिए। वहीं आज के बाजार में कमजोरी वाले शेयर कि बात की जाए तो इनमें एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो, आयशर मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प के शेयर शामिल थे।

आज का बाजार:

दरअसल गुरुवार के बाजार की बात की जाए तो शेयर बाजार के कामकाज की शुरुआत तेजी के साथ होने की उम्मीद पहले से जताई जा रही थी। जानकारी दे दें कि पहले से संकेत मिल रहे थे कि आज गिफ्ट निफ्टी की शुरुआत मजबूती से हो सकती है। हालांकि अब देखना होगा कि बाज़ार पहले से ही ऊंचे लेवल पर होने के साथ साथ अगर बजट मार्केट फ्रेंडली भी आया तो मार्केट और कितना ऊपर जाता है।

जानें मंगलवार कैसा रहा था मार्केट?

आपको बता दें कि इससे पहले 17 जुलाई को यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में ऑल टाइम हाई देखने को मिला था। जानकारी के अनुसार मंगलवार को सेंसेक्स ने 80,898 का और निफ्टी ने 24,661 का लेवल छुआ था। वहीं दिन के अंत तक सेंसेक्स 51 अंक बढ़कर 80,716 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 26 अंक चढ़कर 24,613 के स्तर पर बंद हुआ था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews