jump in Stock Market: आज घरेलु शेयर बाजार में धूम, शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी भी दिखा मजबूत

jump in Stock Market: आज घरेलु शेयर बाजार में धूम, शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी भी दिखा मजबूत

jump in Sensex and Nifty: आज यानी मंगलवार 9 अप्रैल को शेयर बाजार में एक बड़ी तेजी देखने को मिली है, जानकारी के मुताबिक बीएसई पर सेंसेक्स ने 200 अंक से अधिक की तेजी के साथ 74944 के स्तर पर कारोबार किया है। निफ्टी भी इस उछाल में शामिल होकर 62 अंक से अधिक तेजी के साथ 22728 के स्तर पर आज का कामकाज कर रही है। वहीं इस उछाल के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी देखने को मिल रही है।

आज के टॉप गेनर्स (Today’s Top Gainers):

आज भारतीय शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार के दौरान निफ़्टी एफएमसीजी इंडेक्स को छोड़कर सभी इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। जानकारी के अनुसार शेयर बाजार के शुरुआती कामकाज में तेजी दिखाने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स, इंफोसिस, हीरो मोटोकॉर्प, श्रीराम फाइनेंस, डॉक्टर रेड्डीज, अडानी पोर्ट्स और मारुति सुजुकी के शेयर दिखाई दिए। वहीं आज के बाजार में कमजोरी वाले शेयर कि बात की जाए तो इनमें डिवीज लैब, टाटा कंज्यूमर, एचयूएल, आईटीसी, कोटक बैंक, एनटीपीसी और ओएनजीसी के शेयर शामिल थे।

आज का बाजार:

दरअसल मंगलवार के बाजार की बात की जाए तो शेयर बाजार के कामकाज की शुरुआत तेजी के साथ होने की उम्मीद पहले से जताई जा रही थी। जानकारी दे दें कि पहले से संकेत मिल रहे थे कि आज गिफ्ट निफ्टी की शुरुआत मजबूती से हो सकती है। दरअसल भारतीय शेयर बाजार में तेजी रहने का कारण भारत में कंपनियों की तिमाही नतीजे बेहतर होना भी हैं। इसके साथ ही कच्चे तेल के भाव में कमजोरी आना भी इसकी एक बड़ी वजह हैं।

जानें कल कैसा था मार्केट?

आपको बता दें कि इससे पहले 8 अप्रैल को यानी कल भारतीय शेयर बाजार में ऑल टाइम हाई देखने को मिला था। जानकारी के अनुसार कल सेंसेक्स ने 74,869 का और निफ्टी ने 22,697 का लेवल छुआ था। वहीं दिन के अंत तक सेंसेक्स 494 अंक बढ़कर 74,742 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 152 अंक चढ़कर 22,666 के स्तर पर बंद हुआ था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews