आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, यहां जानिए आज का कारोबार

आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। सुबह 10:00 बजे तक सेंसेक्स 76,562 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 23,140 के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया।
भारी गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स 76,400 के पार, निफ्टी 50 अंक फिसला

आज यानी 14 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी गई। सुबह 10:00 बजे तक सेंसेक्स में 500 अंकों का उछाल देखने को मिला। सेंसेक्स ने आज अपना कारोबार 76,335 के स्तर पर शुरू किया। शुरुआती कारोबार में ही शानदार तेजी देखने को मिली, जिसके चलते सेंसेक्स ने 10:00 बजे तक का उच्चतम स्तर 76,789 छू लिया। वहीं, निफ्टी की बात की जाए तो इसने अपना कारोबार 23,016.5 के स्तर पर शुरू किया। हालांकि, निफ्टी में शुरुआती कारोबार के दौरान 25 अंकों की गिरावट देखी गई, लेकिन रिकवरी के बाद निफ्टी ने अपना आज का उच्चतम स्तर 23,227 पर बनाया।

आज के कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में शानदार तेजी देखने को मिली, जबकि 3 शेयरों में गिरावट नजर आई। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों पर नजर डालें तो 28 में शानदार तेजी दर्ज की गई, जबकि 22 में गिरावट देखने को मिली। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सरकारी बैंकों में सबसे ज्यादा तेजी नजर आई। इसके अलावा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस, और मीडिया सेक्टर के शेयर भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

जानिए ग्लोबल मार्केट का हाल

ग्लोबल मार्केट पर नजर डालें तो आज जापान का निक्केई जोरदार गिरावट का सामना कर रहा है। निक्केई में 1.84% की गिरावट देखी जा रही है, जबकि कोरिया के कॉस्पी में 0.16% की तेजी नजर आ रही है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.79% चढ़कर कारोबार कर रहा है। वहीं, 13 जनवरी को अमेरिका के कारोबार पर नजर डालें तो डाउ जोंस 0.6% की तेजी के साथ 42,297 के स्तर पर बंद हुआ। एस एंड पी 500 इंडेक्स भी 0.16% चढ़कर 5,836 पर बंद हुआ।

कैसा था बीते दिन का कारोबार?

अगर बीते दिन के कारोबार पर नजर डालें, तो 13 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स में 1,048 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जिसके चलते यह 76,330 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 345 अंकों की गिरावट देखने को मिली और इसने अपना कारोबार 23,085 के स्तर पर बंद किया। बीएसई स्मॉल कैप 50,541 के स्तर पर, जबकि बीएसई मिड कैप 42,395 के स्तर पर गिरावट के साथ बंद हुए।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews