आज भारतीय शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, ऑटो और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी नजर आ रही है। सुबह 10:30 बजे तक सेंसेक्स ने 400 अंकों का उछाल लेते हुए कारोबार किया। 10:00 बजे सेंसेक्स 76,996 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 23,311 के स्तर पर कारोबार कर रही थी।
आज भारतीय शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, ऑटो और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

आज भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान जोरदार गिरावट देखी गई। दरअसल, शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 400 अंक टूट गया। हालांकि, कुछ समय बाद सेंसेक्स ने रिकवर करते हुए 400 अंकों की तेजी हासिल की। सेंसेक्स ने आज अपना कारोबार 77,319 के स्तर पर शुरू किया, जबकि शुरुआती गिरावट में सेंसेक्स 76,932 तक पहुंच गया। बाद में तेजी लेते हुए सेंसेक्स फिर से 77,319 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी में भी 100 अंकों की तेजी देखने को मिली। निफ्टी ने अपना कारोबार 23,377 के स्तर पर शुरू किया। कारोबार के दौरान निफ्टी ने सबसे निचला स्तर 23,290 बनाया, जबकि रिकवर करते हुए निफ्टी 23,391 के उच्च स्तर तक पहुंच गई। सुबह 10:38 बजे निफ्टी 23,310 के स्तर पर कारोबार कर रही थी।

आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में जबरदस्त तेजी नजर आई, जबकि 6 शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। बैंकिंग, ऑटो और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली।

जानिए ग्लोबल बाजार का हाल

वहीं, ग्लोबल बाजार पर नजर डालें तो आज जापान के निक्केई में जोरदार बढ़त देखी जा रही है। जापान के निक्केई में 0.50% की तेजी देखने को मिली है, जबकि कोरिया के कोस्पी में भी शानदार तेजी रही। कोरिया का कोस्पी 1.015% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में आज 0.21% की तेजी देखने को मिली। 15 जनवरी को अमेरिका के डाउ जोंस का कारोबार 1.65% की तेजी के साथ 34,321 पर बंद हुआ था, जबकि एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.83% की तेजी के साथ 4,594.50 पर बंद हुआ।

जानिए बीते दिन का कारोबार

वहीं, इससे पहले 15 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखी गई थी, हालांकि दिन के अंत में बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। बीते दिन सेंसेक्स ने 224 अंकों की तेजी लेते हुए अपना कारोबार 76,724 के स्तर पर बंद किया, जबकि निफ्टी ने 37 अंकों की तेजी के साथ 23,213 के स्तर पर कारोबार समाप्त किया। वहीं, बीएसई मिडकैप ने 47 अंकों की तेजी के साथ 43,344 के स्तर पर कारोबार बंद किया, जबकि बीएसई स्मॉल कैप में 176 अंकों की तेजी के साथ 51,573 के स्तर पर कारोबार बंद हुआ।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews