देश के कई राज्यों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, MP के इन जिलों में 111 रुपये के पार पहुंचा ईंधन, जानें ताजा भाव

Petrol diesel price today

Petrol Diesel Latest Rate: हर सुबह की तरह तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। रविवार होने के कारण क्रूड ऑयल के कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कच्चे तेल की किमी 85 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बरकरार है। पश्चिम बंगाल , उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु और छतीसगढ़ में आज ईंधन महंगा हुआ है । मध्यप्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज फ़्यूल के रेट में इजाफा हुआ है।

इन जिलों में महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल

डींडोरी में पेट्रोल के कीमत में 57 पैसे और डीजल में 52 पैसे की वृद्धि हुई है। दमोह में पेट्रोल में 40 पैसे और डीजल में 34 पैसे का इजाफा होगा। रीवा में 45 पैसे की वृद्धि के साथ पेट्रोल 111.98 रुपये और डीजल 40 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 96.97 रुपये में बिक रहा है। शहडोल, अनूपपुर, श्योपुर और बालाघाट में भी पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से ज्यादा है। इसके अलावा उज्जैन में 13 पैसे, विदिशा में 27 पैसे , शिवपुरी में 11 पैसे, सतना में 17 पैसे, मंदसौर में 14 पैसे और आगर मालवा में 19 पैसे का उछाल पेट्रोल के रेट में हुआ है।  वहीं श्योपुर, सीहोर, खरगोन और छतरपुर में गिरावट हुई  है।

क्या है आज का ताजा भाव?

राजधानी भोपाल में ईंधन के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यहाँ पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है। महाकाल की नगरी उज्जैन में पेट्रोल 109.24 रुपये और डीजल 94.46 रुपये में बिक रहा है। इंदौर में पेट्रोल का भाव 108.58 रुपये और डीजल का 93.86 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews