Kotak Mahindra Bank : कोटक महिंद्रा बैंक ने ग्राहकों से जुड़े इन नियमों में किया बड़ा बदलाव, जानें क्या है ये परिवर्तन?

Kotak Mahindra Bank : कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। सेविंग खाते के एवरेज बैलेंस, फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट, एटीएम ट्रांजैक्शन लिमिट और चेक बुक लिमिट आदि शामिल हैं।
Kotak Mahindra Bank : कोटक महिंद्रा बैंक ने ग्राहकों से जुड़े इन नियमों में किया बड़ा बदलाव, जानें क्या है ये परिवर्तन?

Kotak Mahindra Bank : देश के प्रमुख प्राइवेट सेक्टर बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। दरअसल कोटक बैंक ने अपने सेविंग और सैलरी खाते से जुड़े नियमों में परिवर्तन करने का बड़ा निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार इन बदलावों में सेविंग खाते के एवरेज बैलेंस, फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट, एटीएम ट्रांजैक्शन लिमिट और चेक बुक लिमिट आदि शामिल हैं। वहीं बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इन परिवर्तनों की जानकारी दी है। आइए इस खबर में बैंक के इन बदलावों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

बैंक ने किया यह संसोधन:

दरअसल सेविंग अकाउंट के औसत बैलेंस के नियमों में कोटक महिंद्रा बैंक ने एक बड़ा संशोधन किया है। जानकारी के अनुसार, अब मेट्रो और शहरी क्षेत्रों में सेविंग खाते का औसत बैलेंस 20,000 रुपये से काम करके इसे 15,000 रुपये कर दिया गया है। इसके साथ ही सेमी अर्बन क्षेत्रों में बैंक ने इसे 10,000 रुपये से घटाकर 5,000 रुपये करने का निर्णय किया है।

जबकि ग्रामीण क्षेत्रों की बात की जाए तो बैंक ने बड़ा फैसला लेते हुए यह लिमिट 5,000 रुपये से घटाकर 2,500 रुपये कर दी है। जानकारी के अनुसार संकल्प सेविंग अकाउंट के तहत, सेमी अर्बन और ग्रामीण क्षेत्रों में औसत बैलेंस 2,500 रुपये ही निर्धारित किया गया है।

बैंक ने किया फ्री कैश ट्रांजेक्शन लिमिट में बदलाव:

इसके साथ ही कोटक महिंद्रा बैंक ने सैलरी अकाउंट, प्रो सेविंग और दैनिक सेविंग, क्लासिक सेविंग खातों के ट्रांजेक्शन लिमिट में भी एक बड़ा परिवर्तन किया है। जानकारी के मुताबिक इससे पहले, इन खातों के जरिए बैंक के कस्टमर एक महीने में सिर्फ 10 ट्रांजेक्शन में कुल 5 लाख रुपये तक किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर सकते थे। लेकिन अब बैंक द्वारा इसे घटाने का निर्णय लिया गया है और अब इसे 5 ट्रांजेक्शन और 2 लाख रुपये तक की लिमिट बैंक द्वारा कर दी गई है।

एटीएम लेनदेन की सीमा में बदलाव:

कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने एटीएम लेनदेन की सीमा में भी परिवर्तन किया है। अब ग्राहक कोटक के एटीएम से प्रति माह 7 बार निशुल्क लेनदेन कर सकते हैं। इसके अलावा, अन्य बैंकों के एटीएम से भी कुल 7 बार मुफ्त लेनदेन करने की सुविधा बैंक द्वारा दी गई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews