सरकारी नौकरी छोड़कर बदली खुद की किस्मत, आज हर महीने कमाते हैं करीब 25 करोड़ रुपये, देखें अखंड पंडित की Success Story

सरकारी नौकरी छोड़कर बदली खुद की किस्मत, आज हर महीने कमाते हैं करीब 25 करोड़ रुपये, देखें अखंड पंडित की Success Story

Akhand Pandit Success Story : जी तोड़ मेहनत कर इंसान क्या कुछ हासिल नहीं कर लेता। जब वह किसी एक लक्ष्य को पानी की ठान ले, तो कोई भी उसे सफल होने से नहीं रोक सकता। कब किसकी किस्मत पलट जाए यह कोई नहीं जानता। जैसा कि हम सभी जानते हैं समय सर्वाधिक बलवान होता है। अगर आज किसी का बुरा वक्त चल रहा है तो जरूरी नहीं कि वह जीवन भर वैसे ही परिस्थितियों में जिए। कई बार कठिन परिश्रम इंसान को फकीर से अमीर बना देती है। जिसका उदाहरण आज हम आपको बताने वाले हैं। ऐसा ही कुछ कमाल कर दिखाया है यूपी के छोटे से गांव में रहने वाले छोरे ने, जो सरकारी नौकरी छोड़कर अपनी किस्मत खुद बदल डाली। चलिए आज हम आपको अखंड पंडित की दिलचस्प सक्सेस स्टोरी बताते हैं।

छोड़ी सरकारी नौकरी

अखंड पंडित उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पले-बढ़े। बहुत ही छोटी उम्र से उन्होंने मोबाइल शॉप पर काम करना शुरू कर दिया था, लेकिन उन्होंने बचपन से ही कुछ अलग करने का सपना देखा था। जिसके लिए वह दिन-रात मेहनत कर रहे थे। केवल इतना ही नहीं, वह यूपीएससी की कठिन परीक्षा में भी सफल हो गए, लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। वह अपनी सरकारी नौकरी छोड़कर पढ़ाई के क्षेत्र में कदम रखा, जहां वह एक के बाद एक कई वेंचर्स खोलें और वहां से वह कभी पीछे मुड़कर नहीं देखे।

‘द कैटलिस्ट ग्रुप’ की स्थापना की

दरअसल, अखंड ने ‘द कैटलिस्ट ग्रुप’ की स्थापना की, जहां छात्रों को सरकारी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाता है। 2 साल के भीतर लाखों बच्चे इसमें एनरोल्ड हो गए। इसके बाद उन्होंने प्रॉफिट ग्रोफिट्ज फूड्स, हार्टवुड रिसॉर्ट्स, कैटलिस्ट जिम, टीक्विला और कैटलिस्ट इन्वेस्टर्स, आदि में भी अपने हाथ आजमाएं। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहते हैं। बता दें कि उनके इंस्टाग्राम पेज पर 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

अखंड पंडित की नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अखंड पंडित हर महीने करीब 25 करोड रुपए कमाते हैं। यानी साल भर में वह 2000 करोड़ से अधिक की कमाई करते हैं। आज वह एक लग्जरियस लाइफ जीने के साथ ही स्टूडेंट को गवर्नमेंट जॉब दिलाने की दिशा में प्रतिबद्ध है। इसके अलावा, वह हजारों बच्चों के आदर्श भी बन चुके हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews