जॉब छोड़कर बनाई खुद की कंपनी, आज करोड़ों की मालकिन हैं नमिता थापर, पढ़ें उनकी दिलचस्प Success Story

Success Story of Namita Thapar

Success Story of Namita Thapar : इन दिनों बिजनेस स्टार्टअप से लाखों कमाने का ट्रेंड बहुत ही तेजी से चल रहा है। आए दिन हम कोई ना कोई ऐसी सक्सेस स्टोरी पढ़ते हैं, जिसमें लोग नौकरी छोड़कर खुद का बिजनेस शुरू करने का रिस्क ले रहे हैं। ऐसे ही एक सक्सेसफुल बिजनेस वूमेन के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जोकि बतौर जज सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया में नजर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, वह एक एपिसोड के लिए 8 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। तो चलिए जानते हैं नमिता थापर की सक्सेस स्टोरी…

महाराष्ट्र में हुआ जन्म

बता दें कि नमिता का जन्म महाराष्ट्र में हुआ है और उन्होंने अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पुणे से की। जिसके बाद ICAI से चार्टर्ड अकाउंटेंट की डिग्री हासिल की। फिर वह अमेरिका चली गई, यहां उन्होंने ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन गाइडेंट कॉर्पोरेशन से अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्होंने कुछ साल बिजनेस की दुनिया को समझा। फिर पूरे एक्सपीरियंस और कॉन्फिडेंस के साथ नौकरी छोड़कर भारत वापस आ गईं। इसके बाद उन्होंने खुद के बिजनेस को आगे बढ़ाया।

Incredible Ventures Ltd की हैं मालकिन

बिजनेस करियर की शुरुआत में वह एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स में चीफ फाइनेंशियल ऑफिर (CFO) का पद संभाला। इस दौरान उन्होंने कड़ी मेहनत से कंपनी को बहुत तेजी से आगे बढ़ाने का काम किया। जिसके बाद वह भारत के कारोबार की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बन गई, जहां उन्होंने अपने इरादे को नया मुकाम दिया और खुद की एक कंपनी बनाई। जिसका नाम Incredible Ventures Ltd है। यह भारत के 6 सबसे बड़े शहर में 11 से 18 वर्ष के बीच के युवाओं को बिजनेस के प्रिंसिपल सिखाती है, जिनमें मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे, चेन्नई और अहमदाबाद शामिल है।

नमिता थापर की नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नमिता थापर की नेट वर्थ 600 करोड रुपए से अधिक है। इसके साथ ही वह एक लग्जरी लाइफ को जी रही हैं। उन्होंने विकास थापर से शादी की जोकि एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन है। वह नया बिजनेस शुरू करने वाले के लिए एक अच्छा उदाहरण हैं। आज वह इस कंपनी को सफलता की उसे ऊंचाई पर पहुंच चुकी है, जहां कंपनी का टर्नओवर करोड़ों में है और अब तक वह 25 स्टार्टअप्स में निवेश कर चुकी हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews