4 मई से खुल रहा है LIC IPO, यदि आप भी बना रहें है निवेश की योजना, तो जान लें ये जरूरी बातें   

lic ipo

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। LIC IPO 4 मई यानी कल से निवेशकों के लिए खुलने वाला है। यदि आप भी एलआईसी आईपीओ में इन्वेस्ट करने की योजना बना रहें है तो इन बातों को जरूर जान लें। काफी लंबे समय के बाद एलआईसी आईपीओ खुलने जा रहा है, कई लोग इसमें इन्वेस्ट करने की योजना काफी समय से कर रहे होंगे तो कुछ को इसकी खास जानकारी भी नहीं होगी। तो हमारी यह खबर आपकी मदद कर सकता है। 4 मई से लेकर 9 मई तक पब्लिक और पॉलिसी होल्डर के लिए एलआईसी आईपीओ खुली रहेगी, जिसकी प्राइस बैंड ₹902 से लेकर ₹949 तक प्रत्येक इक्विटी शेयर के लिए निर्धारित की गई है। पॉलिसी होल्डर को प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹60 की छूट दी जाएगी। कर्मचारियों और खुदरा इन्वेस्टर्स को ₹45 की छूट हर एक इक्विटी शेयर पर दी जाएगी।

यह भी पढ़े…  Tecno Phantom X की सेल भारत में जल्द होगी शुरू, इतनी होगी कीमत, जाने फीचर्स            

12 मई को शेयर एलॉटमेंट होगा और 17 मई को इसके लिए लिस्ट तैयार की जाएगी। सूत्रों की माने तो एलआईसी आईपीओ 21000 करोड़ रुपए तक कलेक्ट कर सकता है। आईपीओ की वैल्यू 6,00,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जो लगभग 5,40,000 करोड़ रुपये के एम्बेडेड मूल्य का 1.11 गुना है। एक निवेशक एक लॉट में बुकिंग कर सकता, जिसके लिए 1 लॉट में 15 शेयर शामिल होंगे। 50% शेयर इंस्टिट्यूट के लिए और सिर्फ 5% गैर-संस्था के लिए मौजूद होगा। 35% आईपीओ में रीटेल इन्वेस्टर शामिल हो पाएंगे, तो वहीं 10% पालिसीहोल्डर के लिए रीज़र्व्ड है।

हालांकि एलआईसी के चेयरमैन एमआर कुमार का कहना है कि आईपीओ की कीमत काफी आकर्षक है, इसके लिए कई निवेशक ओने अपनी दिलचस्पी दिखाई है। उनका कहना है कि एलआईसी के आने वाले आईपीओ में इन्वेस्ट करने का मतलब सिर्फ किसी भी इंश्योरेंस कंपनी की एक्विटी को खरीदना नहीं बल्कि इंडियन मार्केट की एक्विटी को खरीदना है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews