LIC Scheme: जीवन बीमा के साथ होगी बचत, मिलेगा शेयर बाजार का भी फायदा, एलआईसी की नई स्कीम का उठायें लाभ

LIC Scheme

LIC Scheme: भारतीय जीवन बीमा निगम ने यूनिट लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल लाइफ इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किया है। जिसके तहत जीवन बीमा के साथ मार्केट इन्वेस्टमेंट और सेविंग का लाभ मिलता है। साथ ही अन्य कई सुविधाओं का लाभ भी मिलता है। न्यूनतम निवेश 2500 रुपये मंथली प्रीमियम है। स्कीम के तहत गारंटी एडीशन का लाभ भी मिलता है। इस पॉलिसी का नाम “LIC Index Plus” है।

निवेश के लिए मिलेंगे दो फंड ऑप्शन

एलआईसी इंडेक्स प्लस के तहत पूरी पॉलिसी अवधि के दौरान जीवन बीमा कवर का लाभ मिलता है। प्लान इंश्योरेंस कवरेज के साथ बचत की सुविधा भी प्रदान करता है। पॉलिसीहोल्डर्स को निवेश के लिए दो फंड विकल्प दिए जाते हैं, इसमें फ्लेक्सी ग्रोथ फंड और फ्लेक्सी स्मार्ट ग्रोथ फंड शामिल हैं, जो एनएसई निफ्टी 100 इंडेक्स और एनएससी निफ्टी 50 इंडेक्स का ही एक हिस्सा हैं।

इन सुविधाओं का भी मिलेगा लाभ

एक्स्ट्रा सिक्योरिटी के लिए एक्सीडेंटल डेथ बेनिफिट राइडर का ऑप्शन भी मिलता है। 5 साल लॉक इन पीरियड पूरा होने के बाद आंशिक रूप से विशिष्ट शर्तों के अधीन यूनिट को वापस लेने की सुविधा भी उपलब्ध है। अंडरराइटिंग डिसीजन के कारण पॉलिसी के तहत ली जाने वाली किसी भी अतिरिक्त राशि को छोड़कर और मैच्योरिटी तक जीवित रहने पर मृत्यु शुल्क पर लगाए गए टैक्स चार्ज को जोड़कर जीवन बीमा कवर के संबंध में मृत्यु दर की शुल्क की वापसी होती है। पॉलिसी में वार्षिक प्रीमियम के प्रतिशत के रूप में गारंटीकृत परिवर्धन निर्दिष्ट पॉलिसी अवधि के अंत में यूनिट फंड में जोड़ा जाता है। वहीं इकाइयों को खरीदने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

कौन उठा सकता है लाभ, कितना लगा सकते हैं पैसा?

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews