
Success Story of Amit Jain : भारत में पिछले 10 सालों में कई बड़े-बड़े बिजनेसमैन बनकर सामने आए हैं, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से करोड़ों कमाए हैं और आज वह न्यू कॉमर्स के लिए बेहतर उदाहरण बनकर उभर रहे हैं। ऐसा ही एक उदाहरण कार देखो के CEO अमित जैन हैं, जो इन दिनों सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 में बतौर जज पार्टिसिपेट करते हैं। वह आज बिलेनियर की लिस्ट में शामिल है। जिनका मुकाबला फिलहाल शार्क टैंक में आने वाला कोई भी जज नहीं कर सकते हैं। आइए जानते हैं उनकी दिलचस्प सक्सेस स्टोरी…

ऐसे हुई करियर की शुरूआत
अमित जैन ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। वह इंफोसिस कंपनी में काम कर चुके हैं। जिसके बाद उन्होंने ABN बैंक के लिए ऑनलाइन बैंकिंग प्लेटफार्म विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन उनका मन खुद का स्टार्टअप शुरू करने का था। इसके लिए उन्होंने अपने भाई अनुराग जैन के साथ मिलकर “गिरनारसॉफ्ट” की स्थापना की जोकि ISO 9001 और 2701 प्रमाणित सॉफ्टवेयर आउटसोर्सिंग कंपनी है। बता दें कि उनकी यह कंपनी काफी सफल रही। जिसके बाद उन्होंने अपने गैराज को ऑफिस में बदल दिया।
फिर साल 2008 में वह भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन कार बाजार की वेबसाइट cardeco.com लांच किया। इसके साथ ही उन्होंने insurancedekho.com ब्रांड की भी शुरुआत की। साल 2015 की बात करें, तो इस दौरान उन्होंने लगभग 50 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई।
पिंक सिटी में हुआ था जन्म
अमित जैन का जन्म 12 नवंबर 1976 को पिंक सिटी जयपुर में हुआ। उनके पिता पूर्व RBI अधिकारी होने के साथ ही व्यापारी भी थे। उन्होंने अपनी प्राइमरी शिक्षा सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्राप्त की थी। जिसके बाद उन्होंने IIT दिल्ली में एडमिशन लिया और यहां उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। मीडिया सूत्रों की मानें तो अमित जैन ने शेयर मार्केट में करीब 1.5 करोड रुपए गवा दिए। इस दौरान उन्हें भारी नुकसान भी उठाना पड़ा था, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने बिजनेस कैरियर को दोबारा शुरू किया।
जानिए अमित जैन की नेट वर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमित जैन की नेट वर्थ 365 मिलियन डॉलर है। उनकी कुल संपत्ति की बात करें तो वह 3017 करोड रुपए के मालिक हैं। उनका मंथली इनकम 54 करोड रुपए तो वहीं सालाना इनकम 650 करोड रुपए है। फिलहाल, वह एक लग्जरी लाइफ जी रहे हैं। आपको बता दें की शार्क टैंक में आने वाले जजों में अमित जैन सबसे अमीर हैं। उनकी टक्कर में फिलहाल कोई भी जज नहीं है। उनकी कामयाबी ने आज उन्हें एक सफल इंसान बनाया है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

