LPG Cylinder Price: नए साल के पहले दिन ही जनता को झटका, एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े

LPG price

LPG Cylinder Price Hike: नए साल के पहले दिन यानि 1 जनवरी 2023 को जनता की जेब को झटका लगा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा हुआ है। प्रत्येक सिलेंडर पर 25 रुपये की वृद्धि हुई है। पुए देश भर में कमर्शियल सिलेंडर के रेट में यह बदलाव हुआ है। वहीं घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई चेंज नहीं किया गया है, जो आमजन के लिए राहत भरी खबर है।

अब इतनी हो गई है कीमत

  • राजधानी दिल्ली में 1769 रुपये
  • मुंबई में 1721 रुपये
  • कोलकाता में 1870 रुपये
  • चेन्नई में 1917 रुपये हैं।

पिछले साल 5 बार बढ़ें थे दाम

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दम निर्धारित किये जाते हैं। लंबे समय से घरेलू सिलेंडर में कोई भी बदलाव नहीं किया है। वहीं नवंबर में ही कमर्शियल एलपीजी पर करीब 1115 रुपये की वृद्धि हुई थी। पिछले साल 5 बार इसकी कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई थी। आखिरी बार 6 जुलाई 2022 को घरेलू सिलेंडरों के दाम में वृद्धि हुई है, प्रत्येक सिलेंडर 50 रुपये महंगा हुआ था। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में फिलहाल घरेलू सिलेंडर की कीमत 1058.5 रुपये है। वहीं दिल्ली में यह 1053 रुपये, मुंबई मे 1052 रुपये, चेन्नई में 1068 रुपये और कोलकाता में 1068 रुपये में मिल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews