Gold Rate Today: ये है 19 जुलाई का इंदौर-भोपाल में 10 ग्राम सोने का लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Rate Today: आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोना का भाव करीब 1,41,159 लाख रुपए पर टिका हुआ है। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 2,15,474 लाख रुपए के स्तर पर बनी हुई है।
Gold latest rate

भारतीय सर्राफा बाजार में रविवार को छुट्टी के कारण घरेलू वायदा बाजार (MCX) बंद है और भाव स्थिर बने हुए हैं। भारतीय बाजारों में आज सोने का भाव 1.41 लाख के पार बना हुआ है और चांदी की कीमत 2.15 लाख के आसपास बनी हुई है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (शुक्रवार शाम का क्लोजिंग रेट) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,41,006 रुपये प्रति 10 ग्राम और इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA ) के मुताबिक 1,41,159 रुपये प्रति 10 ग्राम है। गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। गहने बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,450 और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,07,620 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है।

औद्योगिक मांग में कमी और वैश्विक दबाव के कारण MCX पर चांदी भाव 2,16,449 रुपये प्रति किलो हो गया और IBJA के अनुसार चांदी की कीमत 2,15,474 रुपये किलो है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, आज चांदी का भाव 2,30,000 रुपये प्रति किलो है। (चूंकि रविवार और शनिवार को बाजार बंद रहते हैं, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेंगे।)

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को लेकर आ रहे बयानों, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और डॉलर इंडेक्स में लगातार हो रहे बदलाव के चलते सोने-चांदी की कीमतें प्रभावित हो रही हैं। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन (17 जुलाई 2026) कॉमेक्स पर गोल्ड रेट 4,066 डॉलर प्रति औन्स और सिल्वर रेट 55.37 डॉलर प्रति औन्स पर क्लोज हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से फिर महंगाई बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है । फिलहाल निवेशकों की नजर अमेरिका-ईरान के अगले कदम और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल आपूर्ति की स्थिति पर बनी हुई है। वर्तमान में  ब्रेंट क्रूड की कीमत 88 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल बनी हुई है। डॉलर इंडेक्स के मजबूत होने से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया (96.28 रुपये) भी दबाव महसूस कर रहा है

इंदौर-भोपाल समेत प्रमुख शहरों का सोने का भाव (Gold Rate Today)

  • इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,43,340 रुपये बनी हुई है। आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।
  • मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,440, 22 कैरेट का भाव 131,450 और 18 कैरेट का भाव 1,07,620 प्रति 10 ग्राम है।

चांदी का लेटेस्ट रेट (Silver Rate Today)

मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,30,00 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है। हालांकि चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत 2,35,000 रुपये है।

बता दें कि शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं। सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews