Gold Silver Today: फिर गिरे सोने के रेट, ये है शुक्रवार का इंदौर-भोपाल का 10 ग्राम का भाव, चांदी भी लुढ़की

Gold-Silver Rate Today: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना का भाव करीब 1.40 लाख रुपए पर आ गया है। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 2.16 लाख रुपए के स्तर पर बनी हुई है।
gold silver rate today

gold silver rate today

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक की ब्याज दरों में वृद्धि की चर्चाओं के चलते बाजार में उठा-पटक देखने को मिल रही है। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच 17 जुलाई 2026 को भारतीय सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में फिर नरमी देखने को मिली है।

शुक्रवार दोपहर में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,40,627 रुपए प्रति 10 ग्राम और इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA ) के मुताबिक 1,41,264 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ। गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

गहने बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 1,30,800 और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,07,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। औद्योगिक मांग में कमी और वैश्विक दबाव के कारण  MCX पर आज चांदी भाव गिरकर 2,15,820 रुपये प्रति किलो हो गया और IBJA के अनुसार दोपहर तक चांदी की कीमत बढ़कर 2,16,637 रुपये किलो हो गई। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, आज चांदी का भाव 2,34,900 रुपये प्रति किलो है।

ऊपर दिए गए इन भावों में जीएसटी (GST), टीसीएस (TCS) और स्थानीय मेकिंग चार्जेस शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर इंडेक्स में आ रहे बदलाव और अमेरिकी बांड यील्ड में हलचल के चलते वैश्विक सर्राफा में दबाव देखा गया है, जिसका सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब 3991.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी का भाव 55.83 डॉलर प्रति औन्स के आसपास कारोबार कर रहा है।

​बाजार विश्लेषकों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते सोने-चांदी की चाल में हलचल देखी जा रही है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण भी सोने-चांदी के दाम प्रभावित हो रहे हैं। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से फिर महंगाई बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है । साथ ही बॉन्ड बाजार की चाल का असर सोने जैसी कीमती धातुओं की कीमतों पर भी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। फिलहाल निवेशकों की नजर अमेरिका-ईरान के अगले कदम और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल आपूर्ति की स्थिति पर बनी हुई है।

इंदौर-भोपाल समेत प्रमुख शहरों का सोने का भाव (Gold Rate Today)

  • इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,42,580 रुपये बनी हुई है। आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 1,30,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।
  • मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,680, 22 कैरेट का भाव 130,800 और 18 कैरेट का भाव 1,07,050 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

चांदी का लेटेस्ट रेट (Silver Rate Today)

मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, लखनऊ, भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,30,00 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है। हालांकि दिल्ली में 2,34,900 और चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत 2,35,000 रुपये है।

बता दें कि शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं। सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews