Gold Rate 14 July: ये है भोपाल-इंदौर का 10 ग्राम सोने का ताजा भाव, जानें प्रमुख शहरों का भी लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Rate Today: मंगलवार को सोने के दाम में गिरावट तो चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली है। आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोना का भाव 1.42 लाख रुपए पर आ गया है। वहीं 1 किलो चांदी का रेट 2.19 लाख रुपए पर दर्ज हुआ है।
gold latest rate

gold latest rate

अमेरिका-ईरान तनाव, तेल कीमतों और अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में जारी उतार-चढ़ाव का असर सराफा बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। मंगलवार को भारतीय सर्राफा बाजार और एमसीएक्स (MCX) पर सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन चांदी में तेजी आई है।

14 जुलाई 2026 को दोपहर में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,41,270 रुपए प्रति 10 ग्राम और इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 1,41,712 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ।  गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,950 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है। इसके अलावा गहने बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,250 और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,07,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

MCX पर चांदी भाव चढ़कर 2,20,205 रुपये प्रति किलो हो गया और IBJA के अनुसार दोपहर तक चांदी की कीमत 2,19,571 रुपये किलो हो गई। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, आज चांदी का भाव 2,35,000 रुपये प्रति किलो है। इन भावों में जीएसटी (GST), टीसीएस (TCS) और स्थानीय मेकिंग चार्जेस शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है।

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव

  • मंगलवार को भोपाल और इंदौर में 18 कैरेट सोने का भाव 1,07,150 , 22 कैरेट का 1,31,050 और 24 कैरेट का 1,42,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
  • मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,950, 22 कैरेट का भाव 131,050 और 18 कैरेट का भाव 10,7250 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
  • दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, लखनऊ, भोपाल और इंदौर में चांदी का भाव 2,34,000 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है। चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत 2,39,900 रुपये है।

​सर्राफा विश्लेषकों के अनुसार, वैश्विक बाजार में हो रहे बदलाव के चलते अमेरिकी डॉलर इंडेक्स मजबूत बना हुआ है और पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक तनाव के कारण तेल की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है। चुंकी आमतौर पर डॉलर के मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं (सोने-चांदी) पर दबाव बढ़ता है और कीमतें घटती हैं। वैश्विक स्तर पर डॉलर इंडेक्स में मजबूती और अमेरिकी केंद्रीय बैंक (फेडरल रिजर्व) की ब्याज दरों को लेकर आने वाले बयानों से फिलहाल निवेशकों सतर्क है और वेट एंड वॉच की पॉलिसी अपनाए हुए हैं।

बता दें कि शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं।  सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID  कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9%  शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews