Mark Zuckerberg: एलन मस्क को पीछे छोड़ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने मार्क जुकरबर्ग, जानें किसने बनाया पहले नंबर पर कब्जा?

Mark Zuckerberg: एलन मस्क को पीछे छोड़ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने मार्क जुकरबर्ग, जानें किसने बनाया पहले नंबर पर कब्जा?

Mark Zuckerberg: विश्व के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में एक बार फिर बदलाव हुए हैं। दरअसल फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने अपनी नेटवर्थ में भारी बढ़ोतरी कर ली है और इस बढ़ोतरी के चलते वह दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। दरअसल मार्क जुकरबर्ग ने सबसे चर्चित बिज़नेसमेन टेस्ला के मालिक एलन मस्क को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल किया हैं। हालांकि इस लिस्ट में पहले नंबर पर अभी भी बर्नार्ड अरनॉल्ट का नाम शामिल हैं।

दरअसल ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स की लिस्ट के मुताबिक, अब एलन मस्क इस लिस्ट में एक पायदान नीचे आ गए हैं। जानकारी के अनुसार एलन मस्क 181 बिलियन डॉलर यानी तकरीबन 15.07 लाख करोड़ से ज्यादा की नेटवर्थ के चलते दुनिया के अमीर लोगों की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि मार्च महीने की शुरुआत में एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में पहले स्थान पर थे।

लेकिन अब नुकसान के चलते वह इस लिस्ट में चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। जबकि मार्क जुकरबर्ग की बात की जाए तो उनकी नेटवर्थ 187 बिलियन डॉलर ₹15.57 लाख करोड़ से ज्यादा है। जिसके चलते वे अब इस लिस्ट में तीसरे नंबर हैं।

जानकारी के अनुसार इस वर्ष एलन मस्क की नेटवर्थ में 48.4 बिलियन डॉलर यानी करीब ₹4.03 लाख करोड़ से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है, वहीं दूसरी और मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में 58.9 बिलियन डॉलर यानी करीब ₹4.90 लाख करोड़ से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली हैं।

दरअसल इस सूची की बात की जाए तो भारत का कोई भी बिलेनियर इसमें टॉप टेन में शामिल नहीं है। हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और भारत के चर्चित बिजनेसमैन मुकेश अंबानी 112 बिलियन डॉलर (करीब ₹9.32 लाख करोड़) की नेटवर्थ के चलते 11वें स्थान पर मौजूद हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews