Market Today: आज बाजार में गिरावट, शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 90 अंक लुढ़का, निफ्टी में 29 अंक की कमजोरी

Market Today: आज बाजार में गिरावट, शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 90 अंक लुढ़का, निफ्टी में 29 अंक की कमजोरी

Market Today: आज यानि 6 मार्च को भारतीय शेयर बाजार शुरूआती कारोबार के दौरान कमजोर दिखाई दे रहा है। जानकारी के मुताबिक शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में गिरावट और 8 में तेजी दर्ज की गई है। कल की तुलना में, आज बुधवार को शेयर बाजार में कमजोरी का सामना किया जा रहा है, जो प्रॉफिट बुकिंग के चलते हो सकता है।

दरअसल बुधवार को गौतम अडानी ग्रुप की 10 लिस्टेड कंपनियों में से 9 के शेयर गिरावट में कामकाज कर रहे है, जबकि अडानी पावर लिमिटेड के शेयरों में तेजी देखि जा रही है। दरअसल आज शुरूआती बाजार में बीएसई सेंसेक्स 225 अंक की तेजी पर 73903 अंक के लेवल पर कामकाज कर रहा है। जबकि निफ्टी भी 53 अंक की तेजी लेकर 22409 अंक के लेवल पर कामकाज कर रहा है।

निवेशकों की रुचि वाली कंपनियां:

रिलायंस इंडस्ट्रीज, देवयानी, फेडरल बैंक, और मुथूट फाइनेंस की शेयरों में तेजी पर कारोबार शुरू हुआ हैं, जबकि इंफोसिस, एसबीआई कार्ड, और एचडीएफसी बैंक के साथ बजाज फाइनेंस जैसे शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं बुधवार को गिफ्ट निफ्टी में कमजोरी से शुरुआत हुई और यह 30 अंक की कमजोरी का संकेत दे रहा है।

कल बाजार में थी गिरावट

कल, 5 मार्च को भी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी, जिसमें सेंसेक्स 195 अंक लुढ़ककर 73,677 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 49 अंक की कमजोरी के साथ 22,356 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने के पीछे गतिविधि के पीछे अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर होने वाली घटनाओं की संभावना है। निवेशक इस संबंध में सावधान रह रहे हैं और बाजार की गतिविधियों को ध्यानपूर्वक देख रहे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews