Market today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन मजबूत दिखाई दिया शेयर बाजार, सेंसेक्स में देखि जा रही तेजी, बैंक निफ़्टी में भी उछाल, जानें मार्केट का हाल

Market today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन मजबूत दिखाई दिया शेयर बाजार, सेंसेक्स में देखि जा रही तेजी, बैंक निफ़्टी में भी उछाल, जानें मार्केट का हाल

Market today: आज शुक्रवार यानि हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार के शुरुआती कामकाज में निफ्टी मिडकैप 100, निफ़्टी आईटी और निफ़्टी बैंक इंडेक्स में तेजी दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार शुरूआती कारोबार के दौरान आज सेंसेक्स में भी उछाल देखा गया जिसके चलते सेंसेक्स ने 115 अंक की तेजी के साथ 73,255 के स्तर पर कारोबार शुरू किया है। शुरूआती कारोबार के समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट देखने को मिल रही है।

जानकारी के मुताबिक आज बाजार के शुरुआती कामकाज के दौरान ग्रासिम इंडस्ट्रीज, हीरो मोटोकॉर्प, विप्रो, एलटीआई माइंडट्री, समेत टाइटन, जेएसडब्ल्यू स्टील और टेक महिंद्रा जैसे बड़े शेयरों में अच्छी तेजी दिखाई दी है। जबकि एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, ब्रिटानिया, भारती एयरटेल, जैसे शेयरों में गिरावट दिखाई दे रही है।

निफ्टी ने बनाया आल टाइम हाई :

वहीं आज कारोबार शुरू होते ही निफ़्टी ने अपना आल टाइम हाई बना लिया है। दरअसल आज निफ्टी में शुरुआत में ही 31 अंक की तेजी दिखाई दी जिससे मार्केट ओपन होते ही निफ्टी ने 22,297 का ऑल टाइम हाई बना दिया है। दरअसल आज निफ़्टी में कामकाज की शुरुआत तेजी से होने के संकेत दिए है लेकिन दिन के कारोबार के दौरान बाजार का रुख पलट सकता है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार के प्री ओपन मार्केट में शेयर बाजार तेजी पर कामकाज कर रहा है।

कल बाजार का हाल :

वहीं कल बाजार में शुरुआत में तेजी के बाद बाजार में दिन में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि दिन के अंत तक बाजार में रिकवरी देखि गई थी जिसके चलते सेंसेक्स 535 अंक की तेजी के साथ 73,158 के स्तर पर बंद हुआ था। दूसरी और निफ्टी ने भी 162 अंक की बढ़त लेकर 22,217 पर अपने कारोबार को बंद किया था। दिन के अंत तक सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट दिखाई दी थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews