Market Update: शुरूआती गिरावट के बाद सेंसेक्स में देखने को मिला 150 अंको का उछाल, जानें आज का शेयर बाजार का हाल

Market Update: शुरूआती गिरावट के बाद सेंसेक्स में देखने को मिला 150 अंको का उछाल, जानें आज का शेयर बाजार का हाल

Market Update: 29 फरवरी यानी गुरूवार को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट देखने को मिली है। दरअसल हफ्ते का सबसे व्यस्त कारोबारी दिन बाजार शुरुआत में गिरता हुआ नजर आया। जानकारी के अनुसार सेंसेक्स के 30 शेयरों में से आज शुरूआती कारोबार के दौरान 16 में गिरावट दिखाई दी तो वहीं 14 में तेजी देखने को मिली। वहीं आज एक बार फिर पेटीएम के शेयर में 5% का लोअर सर्किट लगा है। दरअसल इसमें कल भी लोअर सर्किट लगा था। निफ्टी में भी 16 अंक की शुरूआती कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई। जिसके चलते निफ्टी ने 21,935 के स्तर पर अपना आज का कारोबार शुरू किया।

नुकसान उठाने वाले शेयर:

दरअसल आज बाजार के शुरुआती कामकाज के दौरान निफ्टी मिडकैप 100, बीएसई स्मॉल कैप, निफ़्टी आईटी और निफ़्टी बैंक इंडेक्स गिरावट के साथ शुरू हुए। वहीं इसके साथ ही आज बाजार के शुरुआती कामकाज के दौरान ग्रासिम इंडस्ट्रीज, हीरो मोटोकॉर्प, विप्रो,जेएसडब्ल्यू स्टील और टेक महिंद्रा के शेयरों में भी फ्लैट कारोबार देखने को मिला। लेकिन एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, ब्रिटानिया, भारती एयरटेल, और एसबीआई लाइफ के शेयरों में गिरावट दिखाई दी।

मुक्का प्रोटीन्स का IPO आज:

वहीं आज के बाजार में निवेशकों के लिए एक बड़ा मौका है। दरअसल आज मुक्का प्रोटीन्स लिमिटेड का IPO रिटेल निवेशक के लिए ओपन होने वाला है। जिसमें निवेशक 4 मार्च तक बोली लगा पाएंगे। जानकारी के अनुसार 7 मार्च को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में लिस्ट होंगे। दरअसल इसके जरिए मुक्का प्रोटीन्स लिमिटेड बाजार से ₹224 करोड़ रूपए जुटाना चाहती है।

कल बाजार में देखने को मिली थी गिरावट:

वहीं आपको सूचित करदें की कल 28 फरवरी को शेयर बाजार में गिरावट दिखाई दी थी। जानकारी के अनुसार कल सेंसेक्स में 790 अंक की गिरावट के चलते 72,304 के स्तर पर कारोबार बंद किया था। वहीं दूसरी और निफ्टी में भी 247 अंक की गिरावट दर्ज की गई थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews