2015 में हुई थी बोट कंपनी की शुरूआत, आज 9800 करोड़ रुपये है मार्केट वैल्‍यू, पढें बिजनेसमैन अमन गुप्ता की Success Story

2015 में हुई थी बोट कंपनी की शुरूआत, आज 9800 करोड़ रुपये है मार्केट वैल्‍यू, पढें बिजनेसमैन अमन गुप्ता की Success Story

Success Story of Aman Gupta : कहते हैं मेहनत करने वाले कभी असफल नहीं नहीं होते। खुद पर भरोसा रख कर सक्सेसफुल बिजनेस बनाने वाले अमन गुप्ता भी इन दिनों काफी चर्चा में बने रहते हैं। आज वह 9,800 करोड़ की कंपनी के मालिक हैं। उनकी कंपनी का नाम Boat है जोकि ईयर फोन सहित अन्य सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट बनाती है। बहुत ही कम टाइम में इस कंपनी के प्रोडक्ट्स मार्केट में छा गए। इसके साथ ही कंपनी ने लोगों के प्यार और विश्वास को जीता है। बता दें कि यह कंपनी आज इलेक्ट्रॉनिक की दुनिया में सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट में शामिल है। आइए जानते हैं बोट कंपनी के को-फाउंडर अमन गुप्ता की दिलचस्प सक्सेस स्टोरी…

दिल्ली में हुआ जन्म

दरअसल, अमन गुप्ता बोट कंपनी के को-फाउंडर हैं जोकि इन दोनों सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होने वाले शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 में बतौर जज नजर आ रहे हैं। बता दें कि उनका जन्म साल 1984 में दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल से पूरी की। जिसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया, जहां से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद हायर एजुकेशन के लिए वह अमेरिका चले गए। वहां पर उन्होंने ग्रैजुएट स्कूल आफ मैनेजमेंट में पढ़ाई की। तभी से ही उन्हें बिजनेसमैन बनना था। जिसके लिए वो लगातार मेहनत कर रहे थे।

5 स्टार्टअप हुए फेल

एक इंटरव्यू के दौरान अमन ने बताया था कि बोट कंपनी शुरु करने से पहले उन्होंने 5 और कंपनियां शुरू की थी जोकि फ्लॉप रही, लेकिन उनकी जिद्द से आज उन्हें देश का नंबर वन स्टार्टअप बनाया है। इस दौरान उन्हें काफी मुश्किल दौर से भी गुजरना पड़ा क्योंकि उस दौरान कोई भी बैंक उन्हें लोन देने को तैयार नहीं था। तब भी उन्होंने हार नहीं मानी और इस कंपटीशन की दुनिया में खुद पर कॉन्फिडेंस रखा। साथ ही बोट कंपनी को स्टार्ट किया। इस दौरान उन्होंने प्रोडक्ट क्वालिटी पर ध्यान दिया। इसके बाद धीरे-धीरे सारी चीज अपने आप सही होती चली गई। बता दें कि कंपनी का ऑफिस कॉलेज की कैंटीन जितना बड़ा है, लेकिन इसका बिजनेस करोड़ों में है।

अमन गुप्ता की नेटवर्क

वहीं, अमन गुप्ता की नेटवर्क की बात करें तो वह 700 करोड रुपए के मालिक हैं। बोट कंपनी के अलावा उन्होंने अब तक 30 विभिन्न स्टार्टअप पर भी पैसा लगाया है। फिलहाल, वह दक्षिण दिल्ली में स्थित उनके घर में रहते हैं। जिसकी कीमत आज 8 से 10 करोड रुपए बताई जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमन के पास 55 लाख की बीएमडब्ल्यू X1 होने के साथ ही और 1.70 करोड रुपए  की बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज भी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews