Maruti Suzuki ने दी ग्राहकों को बड़ी राहत- 31 जुलाई तक फ्री मिलेंगी ये सेवाएं

Maruti Suzuki

बिजनेस, डेस्क रिपोर्ट। देश की सबसे बड़ी और जाने मानी कार कंपनी मारुती सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। Maruti Suzuki ने अपनी मुफ्त सेवाएं 31 जुलाई तक बढ़ा दी हैं। इससे पहले कंपनी ने 30 जून, 2021 तक अपनी पैसेंजर गाड़ियों पर वारंटी और फ्री सर्विस की सीमा को बढ़ाया था।

यह भी पढ़े.. पीएम किसान सम्मान निधि: किसानों के लिए बड़ी खबर, जानें कब आएगी 9वीं किस्त

आपको बता दे कि यानी अब इसका फायदा उन ग्राहकों को भी होगा, जिनकी गाड़ियों (Maruti Suzuki) की फ्री सर्विस  और वारंटी 15 मार्च, 2021 और 30 जून, 2021 के बीच खत्म हो रही थी। यह मुफ्त सेवा सिर्फ उन्हीं वाहनों पर मिल रही है, जिनकी वारंटी इसी साल 15 मार्च से लेकर 30 जून के बीच खत्म हुई थी। 31 जुलाई तक इन वाहनों की सर्विसिंग में कोई चार्ज नहीं लगेगा।

कंपनी के सर्विस विभाग के सीनियर एग्जक्यूटिव डायरेक्टर पार्थो बनर्जी हमारे सर्विस सेंटर सुरक्षा के सभी मानकों का पूरा ख्याल रख रहे हैं। जो ग्राहक सर्विस सेंटर तक नहीं आ सकते उनके लिए कंपनी ने पिक और ड्रॉप की सुविधा भी शुरू की है। हम ग्राहकों से आग्रह करते हैं कि अपने वाहन को बेहतर बनाए रखने के लिए इन सुविधाओं का उपयोग करें।

यह भी पढ़े.. Bank Holidays July: 4 से 31 जुलाई के बीच 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें काम

बता दे कि कंपनी के अनुसार इस साल जून के महीने में 147,367 वाहन बेचे गए हैं, जबकि पिछले साल इसी समय कंपनी के 57,428 वाहन बिके थे। वहीं मई 2021 में सुजुकी के 46,555 वाहन बिके थे। अगर पिछले सालों से तुलना की जाए तो सुजुकी के वाहनों की ब्रिक्री में लगातार उछाल आया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews