बैंक की छुट्टियां 2024 : जल्द पूरे कर लें सारे काम, 19 से 26 मई के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित काम होंगे प्रभावित!

बैंक बंद रहने के चलते चेकबुक और पासबुक समेत कई काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी, जिसके चलते मनी ट्रांसफर और कैश विड्रॉल कर सकते है।आईए आपको बताते हैं कि मई में कौन-कौन सी तारीखों पर बैंक बंद रहने वाले हैं।
bank holiday 2024

Bank Holidays 2024

May Bank Holiday 2024 : बैंक यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट निपटा लें क्योंकि 19 से 26 मई के बीच कई दिन बैंक बंद रहने वाले है। इसमें अलग अलग राज्यों में होने वाले त्‍योहारों के साथ साप्ताहिक छुट्टियां शामिल है। इसके अलावा सोमवार को 8 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों की 49 लोकसभा संसदीय सीटों पर वोटिंग के चलते बैंक बंद रहेंगे। बैंक बंद रहने के चलते चेकबुक और पासबुक समेत कई काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी।आईए आपको बताते हैं कि मई में कौन-कौन सी तारीखों पर बैंक बंद रहने वाले हैं।

20 मई को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

सोमवार 20 मई को भारत में पांचवें चरण में 8 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों की 49 लोकसभा संसदीय सीटों पर वोटिंग होना है , इसमें उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार की 5, ओडिशा की 5, झारखंड की 3, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की 1-1 सीट शामिल है, ऐसे में इन सभी जगहों पर सोमवार को बैंक बंद रहेंगे। RBI द्वारा इस संबंध में पहले ही नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है।

  • महाराष्ट्र : धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, थाने, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर – मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य और मुंबई दक्षिण।
  • बिहार: सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर।
  • उत्तर प्रदेश: मोहनलाल गंज, लखनऊ, राय बरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा।
  • ओडिशा: बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल और अस्का।
  •  झारखंड: चतरा, कोडरमा और हजारीबाग।
  • पश्चिम बंगाल: बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलूबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग।
  • जम्मू-कश्मीर: बारामूला और लद्दाख।

जानिए मई में कब कब बंद रहेंगे बैंक

  • 19 मई- रविवार (सभी बैंक बंद रहेंगे।)
  • 20 मई- लोकसभा चुनाव (इस अवसर पर बेलापुर और मुंबई में सभी बैंक बंद रहेंगे।)
  • 23 मई- बुद्ध पूर्णिमा (इस अवसर पर अगरतला, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर में सभी बैंक बंद रहेंगे।)
  • 25 मई 2024 – चौथा शनिवार
  • 26 मई- रविवार (सभी बैंक बंद रहेंगे।)

इन ऑनलाइन सेवाओं की ले सकते है मदद

  • बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।
  • यूजर्स UPI के द्वारा पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।
  • बैंक बंद होने के बावजूद भी ग्राहक आसानी से क्रेडिट (Credit Card) और डेबिट कार्ड (Debit Card) से भी पेमेंट कर सकते हैं।
  • पैसों को आप एक खाते से दूसरे खाते में नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews