RBI एमपीसी फैसले के बाद इस प्राइवेट बैंक ने किया लोन के ब्याज दरों में बदलाव, MCLR में वृद्धि, जानें डिटेल

देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक ने लोन के ब्याज दरों में संशोधन किया है। MCLR में 10 आधार अंकों की वृद्धि की कई गई है। जिसका सीधा असर ईएमआई पर पड़ेगा। आइए जानें टेन्योर वाइज लेंडिंग रेट्स कितना है?
Loan Rates

AI Generated Image

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी मौद्रिक नीति समिति बैठक में रेपो रेट के ब्याज दरों में बदलाव न करने का फैसला लिया है। दरें वर्तमान में 5.25% हैं। इसके बाद भी देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में बदलाव किया है। एमसीएलआर में 5-10 बीपीएस तक की बढ़ोत्तरी की गई है।

नए लेंडिंग रेट्स 8 जून (सोमवार) से प्रभावी हो चुके हैं। इसकी जानकारी बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://www.hdfc.bank.in पर दी है। एमसीआर अब 8.10% से लेकर 8.65% के बीच है। एक महीने के टेन्योर के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है, दरें 8.05% तक बरकरार रहेंगी।

केवल 2 साल के टेन्योर के लिए दरों में 10 बीपीएस तक की वृद्धि हुई है। बाकी टेन्योर के लिए एमसीएलआर में सिर्फ 5 बीपीएस का इजाफा हुआ है। बेस रेट और बेंचमार्क PLR में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। बेस रेट 8.80% पर बरकरार है। वहीं बेंचमार्क पीएलआर 17.30% है।

टेन्योर वाइज MCLR यहाँ जानें 

ओवरनाइट एमसीएलआर 08.05% से बढ़कर 8.10% हो चुका है। 3 महीने के लिए एमसीएलआर को 8.15% से बढ़ाकर 8.20% कर दिया गया है। 6 महीने के लिए एमसीएआर 8.30% से बढ़कर 8 पॉइंट 35% हो चुका है। 1 साल के लिए दरें 8.35% से बढ़कर 8.40% हो चुका है।  10 आधार अंकों की वृद्धि के बाद 2 साल के लिए एमसीएलआर 8.45% से बढ़कर 8.55% हो चुका है। वहीं 3 साल के लिए एमसीएलआर 8.60% से बढ़कर 8.65% हो चुका है।

एफडी पर मिल रहा कितना ब्याज?

जब भी आरबीआई रेपो रेट में बदलाव करता है तो इसका सीधा असर लोन के साथ-साथ फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों पर भी पड़ता है। हालांकि एचडीएफसी बैंक ने एफडी के इंटरेस्ट रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया। आखरी बार ब्याज दरों में 6 मार्च को संशोधन किया गया था। बैंक वर्तमान में 7 दिन से लेकर 10 साल तक के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 2.75% से लेकर 6.50% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 3.25% से लेकर 7% है।

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews