MCX Dividend: लंबे समय के बाद घाटे से मुनाफे में लौटे इस कंपनी के शेयर, शेयरहोल्डर्स को हो मिल सकता है बड़ा लाभ, पढ़ें यह खबर

MCX Dividend: बीएसई पर लिस्टेड मल्टी कमॉडिटी एक्सचेंज का शेयर अब लंबे समय बाद मुनाफे में लौटा हैं। दरअसल कंपनी ने अपने मार्च तिमाही के आंकड़ों का एलान कर दिया हैं। जिसमें उसे लाभ हुआ हैं।
MCX Dividend: लंबे समय के बाद घाटे से मुनाफे में लौटे इस कंपनी के शेयर, शेयरहोल्डर्स को हो मिल सकता है बड़ा लाभ, पढ़ें यह खबर

MCX Dividend: एमसीएक्स, यानी मल्टी कमॉडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया के शेयरहोल्डर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल कमॉडिटी एक्सचेंज को ऑपरेट करने वाली फर्म को अब राहत मिली हैं। दरअसल लंबे समय से घाटे में चल रही इस कंपनी को अब घाटे से निकलने में सफलता मिली हैं। जिससे कंपनी के निवेशक भी खुश हैं। यानी अब इससे मिलने वाला लाभ उसके शेयरधारकों को भी मिलेगा।

जानें कितना हुआ मार्च तिमाही में मुनाफा?

दरअसल मार्च तिमाही में एमसीएक्स ने प्रति शेयर 7.64 रुपये का लाभांश घोषित किया है, जो वित्त वर्ष 2023-24 के अंतिम लाभांश के रूप में मिलेगा। कंपनी ने इस विज्ञप्ति को तब जारी किया है, जब उसे मार्च तिमाही में 87.8 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा प्राप्त हुआ है, जो दो तिमाहियों के बाद कंपनी के लिए सकारात्मक खबर है।

कंपनी के राजस्व में आई बढ़ोतरी:

अक्टूबर से दिसंबर 2023 यानि वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में एमसीएक्स ने 5.4 करोड़ रुपये का घाटा उठाया। इससे पहले जुलाई से सितंबर 2023 की दूसरी तिमाही में भी एमसीएक्स का बड़ा घाटा झेलना पड़ा था। वहीं कमोडिटी एक्सचेंज को राजस्व में भी अब फायदा देखने को मिला हैं, और मार्च तिमाही में कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर देखा जाए तो यह 35 प्रतिशत बढ़कर 181.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा:

दरअसल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 7.64 रुपये प्रति शेयर की दर से शेयरधारकों को लाभांश देने के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है। हालांकि अब शेयरधारकों को इस प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगाना होगी, और जब यह प्रस्ताव उनकी सहमति प्राप्त करेगा, तब डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा की जाएगी। जानकारी के अनुसार इस प्रस्ताव पर 22वीं सालाना आम बैठक में शेयरधारक वोट करेंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews