MobiKwik ने किया कमाल, लिस्टिंग के दूसरे दिन ही शेयर बन गया मल्टीबैगर! कंपनी ने निवेशकों को दिया तगड़ा मुनाफा

यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं, तो आपके लिए यह बेहद शानदार खबर हो सकती है। मोबीक्विक के आईपीओ की लिस्टिंग के दूसरे दिन ही कंपनी ने अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। कंपनी ने अपने निवेशकों को दूसरे दिन ही 117 फ़ीसदी का मुनाफा दे दिया है।
MobiKwik ने किया कमाल, लिस्टिंग के दूसरे दिन ही शेयर बन गया मल्टीबैगर! कंपनी ने निवेशकों को दिया तगड़ा मुनाफा

MobiKwik ने अपने निवेशकों को शानदार तोहफा दिया है। दरअसल लिस्टिंग के दूसरे दिन ही यह शेयर अब मल्टीबैगर शेयर बन गया है। बता दें कि कंपनी का आईपीओ 11 दिसंबर को खुला था, जिसमें 13 दिसंबर तक निवेशक बोली लगा सकते थे। वहीं 18 दिसंबर को कंपनी का यह आईपीओ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग के साथ ही इस शेयर ने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया था।

दरअसल मोबिक्विक का यहां आईपीओ का प्राइस बैंड 279 रुपए तय किया गया था। लिस्टिंग के बाद अब 117 फ़ीसदी का उछाल लेकर यह शेयर 605 रुपए पर जा पहुंचा है। इस शेयर में 326 रुपए का उछाल देखने को मिला है। पहले दिन यह शेयर 528 रुपए पर जाकर क्लोज हुआ था।

निवेशकों को 117 फ़ीसदी का मुनाफा दिया

मोबिक्विक के आईपीओ को मात्र अभी 2 दिन हुए हैं, दो दिनों में इस आईपीओ ने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इस आईपीओ पर निवेशकों ने जमकर भरोसा जताया था। इस भरोसे को कायम रखते हुए अब कंपनी ने अपने निवेशकों को 117 फ़ीसदी का मुनाफा दिया है। हालांकि यह मुनाफा उन निवेशकों को ही मिला है, जिन्हें शेयर अलॉट हुए थे। कंपनी ने 279 रुपए के इश्यू प्राइस पर पैसे जुटाए थे। वही लिस्टिंग के दूसरे दिन अब यह इश्यू प्राइस 605 रुपए जा पहुंची है। यानी इस आईपीओ ने बड़ी सफलता प्राप्त की है और अपने निवेशकों का भरोसा कायम रखा है।

क्या काम करती है कंपनी?

कंपनी के कामकाज पर नजर डाली जाए तो मोबिक्विक देश की डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज प्लेटफार्म है। यह 160 मिलियन रजिस्टर्ड एप यूजर्स को सर्विस प्रोवाइड करती है, तकरीबन 60 मिलियन यूजर्स इसके एनुअल ट्रांजैक्शंस करते हैं। यह कंपनी गूगल पे, फोन पे जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को पेमेंट में मदद करती है। दरअसल मोबिक्विक का यह आईपीओ 126 गुना सब्सक्राइब किया गया था। जिससे उम्मीद जताई जा रही थी कि कंपनी अच्छा रिटर्न दे सकती है। हालांकि कंपनी ने उम्मीद से ज्यादा मुनाफा अपने निवेशकों को दिया है ।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews