Saving Scheme: सरकार की धमाकेदार स्कीम, कर देगी आपको मालामाल, पैसा होगा डबल, जानें कैलकुलेशन

Saving Scheme: सरकार की धमाकेदार स्कीम, कर देगी आपको मालामाल, पैसा होगा डबल, जानें कैलकुलेशन

Saving Scheme: आजकल के दौर में बचत उतना ही जरूरी है, जितना कमाना और खर्च करना। पैसे कमाने में काफी मेहनत और वक्त लगता है। लेकिन इसे गँवाने में सेकंड और मिनट भर का समय लगता है। मुसीबतें कभी निमंत्रण देकर नहीं आते हैं। ऐसे आपकी मदद केवल बचत राशि ही कर सकती है। जरूरत के समय किसी और से सामने हाथ फैलाने से अच्छा है कि आप पहले से ही बचत करना शुरू कर दें। बचत के लिए निवेश का सह प्लेटफ़ॉर्म का चयन करना और कमाई-खर्चों का हिसाब लगाकर निवेश करना जरूरी होता है। यदि आप सेविंग के सही विकल्प की तलाश कर रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस की “किसान विकास पत्र योजना” अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

स्कीम की खासियत

किसान विकास पत्र के तहत निवेशकों का पैसा डबल होता। यह स्कीम केंद्र सरकार द्वारा डाकघर के जरिए संचालित की जाती है। वर्तमान में इसपर 7.5 फीसदी ब्याज मिल रहा है। योजना 115 महीने में मैच्योर होती है। केवीपी के तहत निवेश राशि पर ब्याज की गणना कम्पाउन्डिंग आधार पर होता है। निवेशक मात्र 1000 रुपये के निवेश से अपना खाता खुलवा सकते हैं। 100 रुपये से मल्टीपल में निवेश की अनुमति होती है। इनवेस्टमेंट के लिए कोई भी अधिकतम राशि निर्धारित नहीं है। इनकम टैक्स अधिनियम 1961 की धारा 80सी के तहत टैक्स छूट की सुविधा भी मिलती है। स्कीम में सिंगल और ज्वाइंट अकाउंट भी खुलवाया जा सकता है।

यहाँ जानें पूरा कैलकुलेशन

केवीपी स्कीम के तहत 115 महीने यानि 9 साल 7 महीने में डबल रिटर्न मिलता है। यदि कोई व्यक्ति 5 लाख रुपये का निवेश करता है तो उसे मैच्योरिटी के समय 10 लाख रुपये का रिटर्न मिलता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews