Saving Scheme: सरकार की खास सेविंग स्कीम, नहीं लगेगा टैक्स, मिलेगा तगड़ा रिटर्न, पैसा होगा डबल, जानें कैसे

Saving Scheme: सरकार की खास सेविंग स्कीम, नहीं लगेगा टैक्स, मिलेगा तगड़ा रिटर्न, पैसा होगा डबल, जानें कैसे

Saving Scheme: पैसे तो हर कोई बचाता है लेकिन उससे मुनाफा कमाने के लिए सही स्ट्रैटिजी की जरूरत पड़ती है। गुल्लक और सेविंग अकाउंट में ज्यादा रिटर्न नहीं मिलता है। सरकार वर्तमान में अनेकों बचत योजनाएं चला रही है। जिसका लाभ उठाकर अच्छा फंडा बनाया जा सकता है। ऐसे ही खास योजनाओं में से एक किसान विकास पत्र योजना है। इस स्कीम को पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित किया जाता है। साथ में सरकार का समर्थन प्राप्त होता है। सुरक्षा के साथ बचत के लिए यह बेहतर विकल्प बन सकता है।

स्कीम के तहत मिलने वाली सुविधाएं

18 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक योजना का लाभ उठाया सकता है। अभिभावक अपने बच्चे के नाम पर भी खाता खुलवा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर इससे विथ्ड्रॉ भी किया जा सकता है। हालांकि ऐसा करने पर कोई इन्टरेस्ट नहीं मिलता। साथ ही पेनल्टी भी भरनी पड़ती है। स्कीम के आधार पर लोन लेने की सुविधा भी उपलब्ध होती है। साथ ही इनकम टैक्स धारा 80सी के तहत छूट की सुविधा भी मिलती है।

जानें कैलकुलेशन

किसान विकास पत्र में सही से निवेश करने पर पैसा डबल भी हो जाता है। स्कीम 115 दिनों में मैच्योर होती है। मात्र 1000 रुपये से खाता खुलवाया जा सकता है। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं होती। वर्तमान में योजना पर 7.5 फीसदी ब्याज मिल रहा है। इस हिसाब से यदि कोई व्यक्ति स्कीम में 10 लाख रुपये का निवेश करता है तो उसे 20 लाख रुपये का रिटर्न मिलता है। जिसमें ब्याज भी शामिल होता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews