Saving Scheme: सरकार की धमाकेदार स्कीम, रोजाना करें 50 रुपये की बचत, बनेगा 35 लाख का फंड 

Saving Scheme: सरकार की धमाकेदार स्कीम, रोजाना करें 50 रुपये की बचत, बनेगा 35 लाख का फंड 

Money Saving Scheme: डाकघर के माध्यम से सरकार कई योजनाएं चला रही है। जिसमें छोटी-छोटी बचत से बड़ा फंड बनाया जा सकता है। पोस्ट ऑफिस की योजनाएं न सिर्फ बेहतर रिटर्न के लिए फेमस हैं, बल्कि सुरक्षित निवेश के लिए भी बेहतरीन तरीका हैं। ऐसे ही खास योजनाओं में से ग्राम सुरक्षा योजना है। इस स्कीम के जरिए रोजाना 50 रुपये की बचत से 35 लाख का फंड बनाया जा सकता है। ताकि बच्चे की पढ़ाई, शादी और अन्य जरूरी कार्यों में सहायता मिल सके।

स्कीम के बारे में

इस स्कीम का लाभ 19 वर्ष 55 वर्ष उम्र का कोई भी भारतीय व्यक्ति उठा सकता है। निवेश की न्यूनतम सीमा 10 रुपये है। वहीं अधिकतम 10 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है। स्कीम को 3 वर्षों के बाद सरेंडर भी किया जा सकता है। निवेशकों की 80 वर्ष आयु पूरा होने के बाद रिटर्न मिलता है। इस बीच यदि निवेशक की मृत्यु हो जाती है, तो राशि का हकदार उत्तराधिकारी होता है। मासिक, तिमाही, छमाही और सलाना प्रीमियम भुगतान का विकल्प मिलता है। योजना पर बोनस की गारंटी मिलती है।

ये रहा कैलकुलेशन

यदि निवेशक 19 साल की उम्र में 10 लाख की स्कीम लेता है, तो उसे उसे 55 वर्षों तक 1515 रुपये मंथली प्रीमियम का भुगतान करना होगा। इसका मतलब निवेशकों को रोजाना 50 रुपये की बचत करनी होगी। वहीं 58 वर्षों के लिए 1463 रुपये और 60 वर्षों के लिए 1411 रुपये प्रीमियम भुगतान करना होगा। 60 वर्षों तक निवेश करने पर 34.60 लाख रुपये का फंड तैयार होगा।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews