काम की खबर: IMPS से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, ऑनलाइन मनी ट्रांसफर करना होगा आसान, जानें डीटेल

Money Transfer New Rules

Money Transfer New Rules: नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने इमिडिएट पेमेंट सर्विस (IMPS) से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकाउंट में ऑनलाइन मनी ट्रांसफर करना और भी आसान हो जाएगा। नए नियम 1 फरवरी से लागू होंगे।

क्या है नए नियम?

नए नियमों के तहत 5 लाख रुपये की रकम भेजने के लिए लाभार्थी से जुड़ी जानकारी जैसे कि खाता नंबर और IFSC कोड की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिर्फ प्राप्तकर्ता (Recipient) के नंबर और बैंक के नाम के जरिए यूजर्स लेनदेन कर पाएंगे। बता दें कि इस संबंध में एनपीसीआई ने अक्टूबर 2023 में एक सर्कुलर जारी करते हुए कहा था, “सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे 31 जनवरी 2024 तक सभी IMPS चैनलों पर मोबाईल नंबर+बैंक नाम के जरिए मनी ट्रांसफर शुरू करने और स्वीकार करने का अनुपालन करें।”

क्या होगा फायदा?

आईएमपीएस के जरिए मनी ट्रांसफर को यूजर फ़्रेंडली बनाने के लिए नियमों में बदलाव किया गया है। इससे लेनदेन की प्रक्रिया सुव्यवस्थित और फास्ट होती है। साथ ही इससे लाभार्थी द्वारा डीटेल जानकारी दर्ज करने से जुड़ी गलतियों का खतरा भी कम होगा।

ऐसे करें पैसे ट्रांसफर

  • अपने स्मार्टफोन में मोबाइल बैंकिंग ऐप को खोलें।
  • मेनपेज पर “Fund Transfer” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • लेनदेन के लिए “IMPS” का चुनाव करें।
  • अब प्राप्तकर्ता का मोबाइल नंबर आइडेंटिफायर (MMID) और अपना मोबाइल पर्सनल आइडेंटिफिकेशन नंबर (MPIN) दर्ज करें।
  • रकम को दर्ज करें और “Confirm” पर क्लिक करें।
  • वेरीफिकेशन के लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा।
  • ओटीपी दर्ज करें और पैसे को ट्रांसफर करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews