मदर डेयरी फिर बढ़ाएगी दूध और दही के दाम, कंपनी ने बताई वजह

मदर डेयरी फिर बढ़ाएगी दूध और दही के दाम, कंपनी ने बताई वजह

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। डेयरी प्रोडक्ट बेचने वाली कंपनी मदर डेयरी (Mother Dairy) अगले कुछ महीनों में दूध और दही के दामों में बढ़ोतरी कर सकती है। कंपनी के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। हाल ही में कंपनी ने दूध, दही और छाछ के रेट बढ़ाए थे और इसके पीछे लागत मूल्य बढ़ने का कारण दिया गया था। बताया गया था कि डीजल के दाम बढ़े हैं इसीलिए रेट बढ़ाने के सिवाय कोई रास्ता नहीं है। साथ ही यह भी तर्क दिया गया था की रेट बढ़ने का फायदा उन किसानों को भी होता है, जो कंपनी से अपना माल बेचते हैं।

कंपनी ने इस बात की भी उम्मीद जताई है कि इस वित्त वर्ष में उनकी बिक्री 20 फ़ीसदी तक बढ़ सकती है और इसके बाद टर्नओवर 15000 करोड़ तक पहुंच सकता है। बता दें कि मदर डेयरी ना सिर्फ डेयरी उत्पाद बल्कि फल और सब्जियों का बिजनेस भी करती है।

Must Read- उज्जैन: नहाते समय शिप्रा में डूब रहा था युवक, होमगार्ड के जवानों ने किया रेस्क्यू

नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड की इस कंपनी का साल 2021-22 में 12500 करोड रुपए का टर्नओवर था। फिलहाल डेयरी और अन्य प्रोडक्ट की मांग में तेजी देखी जा रही है, जिसके बाद कहां जा रहा है कि कंपनी की बिक्री बढ़ने वाली है। कंपनी से 70 फ़ीसदी कारोबार डेयरी प्रोडक्ट का ही किया जाता है।

कंपनी से जुड़े कुछ लोगों के मुताबिक इस बार आइसक्रीम की बंपर बिक्री होने वाली है। क्योंकि कोरोना की वजह से यह ठप पड़ी हुई थी। लेकिन अब माहौल ठीक हो चुका है इसलिए अच्छी बिक्री की उम्मीद जताई जा रही है। कंपनी को कई ई-कॉमर्स कंपनियों से मुकाबला करते हुए चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी फल, सब्जी और खाद्य तेलों की बिक्री में 30 फीसदी की ग्रोथ देखी गई है।

कंपनी ने दूध के दाम बढ़ाने के बारे में सोचा है। हालांकि, ये इतनी जल्दी नहीं बढ़ेंगे अभी इसमें 3 से 4 महीने का वक्त लगेगा। पिछले महीने ही कंपनी की ओर से दूध के भाव में 2 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। यह बिक्री दिल्ली एनसीआर इलाके में हुई थी। इससे पहले मार्च में दूध के दाम बढ़ाए गए थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews