आज की जाएगी मुहूर्त ट्रेडिंग, जानें कितने बजे का है शुभ समय? इस खबर में जानिए सभी जानकारी

आज शेयर बाजार में बेहद अहम दिन है। दरअसल आज मुहूर्त ट्रेडिंग की जाएगी। यह सिर्फ साल में एक दिन दिवाली के मौके पर आयोजित की जाती है। जिसके चलते यह बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। वहीं इस शुभ मुहूर्त को लेकर अक्सर निवेशकों को जानकारी नहीं होती है इस खबर में हम आपको इसकी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
आज की जाएगी मुहूर्त ट्रेडिंग, जानें कितने बजे का है शुभ समय? इस खबर में जानिए सभी जानकारी

आज भारतीय शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग की जाएगी। जिसे लेकर निवेशकों में उत्साह देखा जा सकता है। दरअसल मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान निवेशक अपना नया खाता भी शुरू करते हैं। इसी दौरान निवेश के साथ ही साल की नई शुरुआत निवेशकों द्वारा की जाती है। मुहूर्त ट्रेडिंग को शेयर बाजार के लिए भी बेहद शुभ माना जाता है। इस शुभ अवसर पर निवेशक द्वारा चुनिंदा शेयरों में पोजीशन बनाई जाती हैं, जिससे उन्हें बड़ा मुनाफा हो सके।

वहीं मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन निवेशकों को शुभ मुहूर्त की तलाश रहती है। आज इस खबर में हम आपको ट्रेडिंग का शुभ मुहूर्त बताने जा रहे हैं। यदि आप भी शेयर बाजार में निवेशक हैं तो, आपके लिए भी महत्वपूर्ण दिन हो सकता है। वहीं मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए NSE ने पहले ही 1 नवंबर का दिन तय कर दिया था।

क्या है मुहूर्त ट्रेडिंग का समय?

दरअसल मुहूर्त ट्रेडिंग के सुबह समय पर नजर डाली जाए तो आज स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE शाम को एक घंटे का स्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग आयोजित किया जाने वाला है। वहीं ऐसा माना जाता है कि जो इस समय में शेयर की खरीदी बिक्री करता है उसकी किस्मत चमक जाती है और कई निवेशक इस दौरान मुनाफा कमाते है। यदि आप भी इस शुभ समय में ट्रेडिंग करने वाले हैं, तो आपको बता दें कि आज शाम 6:15 बजे से शाम 7:15 बजे तक का समय दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र के लिए चुना गया है। मुहूर्त ट्रेडिंग के समय में कई निवेशक लार्ज कैप शेयरों पर फोकस करते हैं।

मुहूर्त ट्रेडिंग की पूरी जानकारी:

BSE और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज NSE के मुताबिक मुहूर्त ट्रेडिंग का प्री-ओपनिंग सेशन शाम 5:45 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहने वाला है। जबकि मुहूर्त ट्रेडिंग का समय शाम 6 बजे से 7 बजे तक रखा गया है। इसके साथ ही NSE द्वारा ब्लॉक डील विंडो शाम 5:30 बजे से शाम 5:45 बजे तक ओपन की जाएगी। पीरीयोडिक कॉल ऑक्शन के समय पर नजर डाली जाए तो यह शाम 6:05 बजे से शाम 6:50 बजे तक रहने वाली है। बीएसई ने जानकारी साझा की है कि अंतिम 10 मिनट में ऑर्डर एंट्री सेशन बंद कर दिया जाएगा। मुहूर्त ट्रेडिंग का क्लोजिंग सेशन शाम 7 बजे से 7.10 बजे तक रहने वाला है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews