कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्नार्ड अर्नाल्ट? दुनिया के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में हो चुके हैं शामिल

दुनिया के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अब इस लिस्ट में एक नए व्यक्ति की एंट्री हो गई है। लुई विटन कंपनी के मालिक बर्नार्ड अर्नाल्ट ने एंट्री कर ली है। अब वह 200 अरब डॉलर की संपत्ति बनाने वाले लिस्ट में शामिल होने वाले दुनिया के सातवें सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं। चलिए जानते हैं बर्नार्ड अर्नाल्ट की कुल संपत्ति कितनी है?
बर्नार्ड अर्नाल्ट?

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। पिछले कुछ समय से दो लोगों के बीच बड़ी जंग देखने को मिलती थी जिसमें टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और ओरेकल के मालिक लैरी एलिसन शामिल थे। दोनों के बीच लगातार नंबर एक की जंग दिखाई दी। हालांकि अंत में एलन मस्क ने बाजी मार ली। अब एक बार फिर टॉप टेन अमीरों की लिस्ट में बदलाव दिखाई दे रहा है। हालांकि नंबर एक पर अब भी एलन मस्क नजर आ रहे हैं लेकिन टॉप टेन में बदलाव नजर आया है। अब इस लिस्ट में लुई विटन के मालिक बर्नार्ड अर्नाल्ट की एंट्री हो चुकी है। टॉप 10 में केवल सात अरबपति हैं जिनकी 200 अरब डॉलर की संपत्ति है जिनमें से एक बर्नार्ड अर्नाल्ट भी हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि बर्नार्ड अर्नाल्ट का संबंध अमेरिका से नहीं है लेकिन सात अरबपतियों में से छह अरबपति अमेरिकी हैं और टेक कंपनियों से ही संबंध रखते हैं। लेकिन लुई विटन के मालिक अर्नाल्ट टेक की दुनिया से संबंध नहीं रखते हैं और वह एक फ्रांसीसी बिजनेसमैन हैं।

कुल कितनी संपत्ति के मालिक है बर्नार्ड अर्नाल्ट?

बर्नार्ड अर्नाल्ट की कुल संपत्ति पर नजर डाली जाए तो बता दें कि उनकी कुल संपत्ति 200 अरब डॉलर है और 200 अरब डॉलर की संपत्ति बनाने वाले बिजनेसमैन की लिस्ट में अब वह सातवें ऐसे व्यक्ति बन चुके हैं। विकिपीडिया पर मौजूद जानकारी के मुताबिक वह एक फ्रांसीसी बिजनेसमैन हैं। बर्नार्ड अर्नाल्ट का जन्म 5 मार्च 1950 को हुआ था। वह लुई विटन एलवीएमएच मोएट हेनेसी के सीईओ और अध्यक्ष हैं। बता दें कि यह कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी लग्जरी ब्रांड्स में से एक है। बर्नार्ड अर्नाल्ट के पोर्टफोलियो पर नजर डालें तो बता दें कि उनके पोर्टफोलियो में लुई विटन के अलावा टिफ़नी एंड कंपनी, डायर, टैग ह्यूअर, बुलगारी और गिवेंची जैसे ब्रांड शामिल हैं।

टॉप अमीरों की लिस्ट पर नजर डालें

अमीरों की लिस्ट पर नजर डाली जाए तो इस समय एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। मस्क की कुल नेटवर्थ 457 अरब डॉलर है। दूसरे नंबर पर लैरी एलिसन का नाम शामिल है। लैरी एलिसन ओरेकल के मालिक हैं और उनकी कुल संपत्ति 295 अरब डॉलर है। तीसरे नंबर पर अमेज़न के जेफ बेजोस का नाम आता है जिनकी कुल संपत्ति 269 अरब डॉलर है। वहीं, इस लिस्ट में गूगल के फाउंडर लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन भी शामिल हैं। टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में छठे नंबर पर फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग हैं, जिनकी कुल संपत्ति 222 अरब डॉलर है। अब सातवें नंबर पर बर्नार्ड अर्नाल्ट का नाम शामिल हो चुका है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews