Paytm-Fastag: NHAI ने जारी की फास्टैग बैंकों की रिवाइज लिस्ट, 15 मार्च के बाद पेटीएम-फास्टैग नहीं होगा टॉप-अप, पढ़े खबर

Paytm-Fastag: NHAI ने जारी की फास्टैग बैंकों की रिवाइज लिस्ट, 15 मार्च के बाद पेटीएम-फास्टैग नहीं होगा टॉप-अप, पढ़े खबर

Paytm-Fastag: देश के राष्ट्रीय हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने फास्टैग सुविधा के लिए बैंकों की रिवाइज लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में अब 39 बैंक और गैर-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (NBFCs) को शामिल किया गया है, जो कि पहले 32 थे। वहीं पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) का नाम इस रिवाइज लिस्ट में शामिल नहीं है। यह निर्णय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के द्वारा अनियमितताओं के कारण लिया गया है, जिसके चलते PPBL को 15 मार्च के बाद सभी बैंकिंग सेवाओं को बंद करने का आदेश दिया गया है।

फास्टैग उपयोग की समय सीमा:

दरअसल अब जो लोग फास्टैग का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें ध्यान देना होगा कि वे 15 मार्च तक ही इसे इस्तेमाल कर सकेंगे। इस दिन के बाद, उन्हें नया फास्टैग लेना होगा। यह बनाए गए नए नियम के अनुसार है, जिसके अनुसार अगर फास्टैग से पेमेंट नहीं होता है, तो दोगुना टोल देना पड़ेगा।

आपको जानकारी दे दें की रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपने डेडलाइन को 29 फरवरी से बढ़ाकर 15 मार्च कर दिया था। नई लिस्ट में देश के प्रमुख बैंकों स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, HDFC बैंक, ICICI बैंक, पंजाब नेशनल बैंक शामिल हैं।

ऑनलाइन और ऑफलाइन फास्टैग प्राप्त करें:

यदि आपके पास पेटीएम का फास्टैग है, तो आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से नया फास्टैग प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन रूप से, आप फोनपे का उपयोग करके या बैंक की वेबसाइट पर जाकर आवश्यक डिटेल्स भरकर फास्टैग प्राप्त कर सकते हैं। ऑफलाइन, आप अपने निकटतम बैंक शाखा या फास्टैग डिस्ट्रीब्यूटर से जाकर नया फास्टैग प्राप्त कर सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews