MP में आज नहीं हुए पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव, प्रदेश के इन शहरों में ईंधन सबसे सस्ता, जानें

Petrol Diesel Rate

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हालांकि अब भी मध्यप्रदेश में अन्य राज्यों के मुकाबले पेट्रोल-डीजल की (Price of petrol and diesel) कीमत अधिक है, लेकिन केंद्र सरकार के फैसले के बाद इसकी कीमतों में काफी गिरावट हुई। प्रदेश में पेट्रोल की कीमतों में करीब 12 रुपए की कटौती हुई है। लेकिन फिर भी लोगों को अन्य राज्यों के मुकाबले पेट्रोल और डीजल के लिए अधिक कीमत चुकनी पड़ रही है। आज प्रदेश में ईंधन की कीमत स्थिर रही। पेट्रोल 109.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.83 रुपए प्रति लीटर की कीमत में बिक रहा है।

यह भी पढ़े… मुरैना : गोल्ड लोन का पैसा ले उड़े बदमाश, मां ने जेवर गिरवी रख बेटे को काम शुरू कराने लिए दिलाया था लोन

एमपी के सागर में आज पेट्रोल सबसे सस्ता है, जिसकी कीमत 108.27 रुपए प्रति लीटर है। इस कतार में कुछ और शहर भी शामिल हैं, जहां पेट्रोल की कीमत 108 रुपए प्रति लीटर के आस-पास है। इस लिस्ट में सीहोर, रतलाम, रायसेन, नरसिंहपुर, झाबुआ, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, हरदा, ग्वालियर, धार, देवास और भोपाल भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े… IMD Alert : मानसून के दस्तक में होगी देरी, 20 राज्य में बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत, जून में बढ़ेगा तापमान

अगरमालवा, अशोकनगर, बेतूल, भिण्ड, दमोह, दातिया, गुना, कटनी, खरगोन, मंडला, मुरैना, मंदसौर, नीमच, राजगढ़, सीओनी, शाजापुर, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उज्जैन और विदिशा में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपए प्रति लीटर के आस-पास रही। अन्य शहरों की बात करें तो अनुपुर, बालाघाट, सतना और शहडोल में पेट्रोल की कीमत सबसे देखी गई, जो करीब 111 रुपए प्रति लीटर है। उमरिया, शिवपुरी, श्योपुर, पन्ना, खांडवा, डींडोरी, छिंदवाड़ा, छतरपुर, बुरहानपुर, बड़वानी और अलीराजपुर में पेट्रोल की कीमत 110 रुपए प्रति लीटर के आस-पास है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews