शादियों में सजावट के लिए नोटों इस्तेमाल पड़ सकता है महंगा, जान लें RBI के ये नियम, पढ़ें पूरी खबर

rbi action

RBI Clean Note Policy: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अक्सर ग्राहकों की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए नए अपडेट्स देता रहता है। साथ ही उन्हें सतर्क भी करता रहता है। आज कल शादियों का सीजन चल रहा है। जहां लोगों नोटों का भरपूर इस्तेमाल भी करते हैं। कई क्षेत्रों में तो दूल्हे को नोटों की माला पहनाने की परंपरा भी है। वहीं कुछ लोग गाड़ियों और पंडाल की सजावट में भी नोटों का इस्तेमाल रहते हैं। जो आरबीआई के मुताबिक गलत काम होता है। साथ ही ऐसा ना करने की सलाह भी देता है।

ये है आरबीआई की खास पॉलिसी

अक्सर देखा गया है कि शादी में दूल्हे को हजारों और लाखों रुपये के नोटों की माला पहनाई जाती है। नॉर्थ इंडिया में यह काफी आम बात होती है। इन मालाओं में 100, 200 और 500 के नोट पाए जाते हैं। खबरों में भी इससे जुड़े कई अपराध के मामले भी सामने आ चुके हैं। आरबीआई के क्लीन नोट पॉलिसी के मुताबिक बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949 की धारा 35ए के तहत करेंसी का इस्तेमाल केवल लेन-देन में करना चाहिए हैं। सजावट के लिए इसका इस्तेमाल करने पर रोक होती है। इसके अलावा नोटों की उम्र भी घटती है।

होगा नुकसान

करेंसी की बचत के लिए केन्द्रीय बैंक बार-बार लोगों के शादियों में नोटों को ना उड़ाने और इसका गलत इस्तेमाल ना करने की अपील करता रहता है। हालांकि हैरल की बात यह है कि भारत में इस हरकत के लिए दंड के कोई प्रवधान नहीं है। हालांकि ऐसे में ग्राहकों का घाटा ही होता है। क्योंकि अक्सर ऐसी स्थितियों में नोटों की गुणवत्ता खराब हो जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews