Bank Holiday 2023 : 27 नवंबर से 13 दिसंबर के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित काम होंगे प्रभावित! जल्द निपटा लें सारे जरूरी काम

Bank holidays 2023 : सभी बैंक यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट निपटा लें क्योंकि 27 नवंबर से 13 दिसंबर के बीच करीब 14 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इस छुट्टियों में दूसरे शनिवार रविवार के अलावा अन्य छुट्टियां शामिल है, जिसके तहत बैंक में कोई कामकाज नहीं होगा। लगातार बैंक बंद रहने के चलते चेकबुक पासबुक से जुड़े कामों पर असर पड़ सकता है, हालंकि ऑनलाइन सेवाएं सेवाएं जारी रहेगी।बता दे कि राज्य विशेष के आधार पर सभी सार्वजनिक छुट्टियों और कुछ क्षेत्रीय छुट्टियों पर बैंक बंद रहेंगे। क्षेत्रीय छुट्टियाँ राज्य सरकार द्वारा तय की जाती हैं।

27 नवंबर से 13 दिसंबर के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

  • 27 नवंबर 2023, सोमवार: गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा पर अगरतला, आइजवाल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, तेलंगाना, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई , नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद-आंध्र प्रदेश, इंफाल, कोच्चि, पणजी, पटना, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में भी बैंक बंद रहेंगे।
  • 30 नवंबर 2023, गुरुवार: कनकदास जयंती । तेलंगाना के बैंक बंद रहेंगे। विधानसभा चुनाव के चलते बेंगलुरु और हैदराबाद (तेलंगाना) के बैंकों की भी छुट्टी
  • 1 दिसंबर 2023 : इस दिन राज्य उद्घाटन दिवस के चलते अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 3 दिसंबर 2023 : रविवार के चलते इस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 4 दिसंबर 2023 : सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व के चलते गोवा में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 9 दिसंबर 2023 : दूसरे शनिवार के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 10 दिसंबर 2023 : रविवार के चलते इस दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी।
  • 12 दिसंबर 2023 : पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा के चलते मेघालय में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 13 दिसंबर 2023 : लोसूंग/नामसूंग के चलते सिक्किम में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

इतने दिन हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मचारी

AIEBA यानी All India Bank Employees’ Association ने बीते दिनों ये घोषणा की वो 4 दिसंबर से लेकर 20 जनवरी तक अलग-अलग तारीखों पर हड़ताल पर जाएंगे।

  1. 4 दिसंबर – पीएनबी, एसबीआई और पंजाब एंड सिंध बैंक
  2. 5 दिसंबर- बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया
  3. 6 दिसंबर- केनरा बैंक और सेंट्रल बैंक ऑ‍फ इंडिया
  4. 7 दिसंबर- इंडियन बैंक और यूको बैंक
  5. 8 दिसंबर- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र
  6. 11 दिसंबर- प्राइवेट बैंकों की हड़ताल

इन बैंकिंग सेवाओं का कर सकते है इस्तेमाल

  • बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग ले सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।
  • UPI के द्वारा भी पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं, वहीं कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं। नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं। क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं। पैसों को आप एक खाते से दूसरे खाते में नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews