अब भारत में केल्विनेटर के प्रोडक्ट्स पहुंचेंगे हर घर तक, ग्राहकों को होगा फायदा

अब भारत में केल्विनेटर के प्रोडक्ट्स पहुंचेंगे हर घर तक, ग्राहकों को होगा फायदा

भारत के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल ने अमेरिका की जानी-मानी होम अप्लायंसेज ब्रांड Kelvinator को खरीद लिया है। ये वही केल्विनटर है जो 1970 और 80 के दशक में भारत में बहुत मशहूर थी। फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एसी और किचन अप्लायंस में इसकी पहचान मजबूत और टिकाऊ प्रोडक्ट्स के लिए थी। अब यह ब्रांड रिलायंस रिटेल का हिस्सा बन गया है, और कंपनी का कहना है कि इससे ग्राहकों को अच्छे प्रोडक्ट्स मिलेंगे, वो भी वाजिब दाम में।

ग्राहकों को मिलेगा फायदा, टिकाऊ और सस्ते प्रोडक्ट होंगे उपलब्ध

रिलायंस का कहना है कि उसके पास पहले से ही देशभर में एक बड़ा रिटेल नेटवर्क है। अब जब केल्विनटर उनके साथ जुड़ गया है, तो वो भारत के कोने-कोने में अच्छी तकनीक वाले होम अप्लायंस आसानी से पहुंचा पाएंगे। भारत में अब लोग लंबे समय तक चलने वाले, टिकाऊ और सस्ते इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में रिलायंस इस डील के जरिए लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर अपने प्रोडक्ट्स पेश करेगी।

ईशा अंबानी बोलीं – हर भारतीय तक पहुंचाएंगे अच्छी तकनीक

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी ने इस डील पर कहा- “हम चाहते हैं कि हर भारतीय को ऐसी तकनीक मिले जो उनके रोजमर्रा के काम को आसान बनाए और भविष्य में भी काम आए। केल्विनटर हमारे इस मिशन में बड़ा रोल निभाएगा।” उन्होंने आगे कहा कि अब रिलायंस के पास न सिर्फ प्रोडक्ट्स होंगे, बल्कि उन्हें बेचने और सर्विस देने के लिए बहुत बड़ा नेटवर्क भी मौजूद है। इससे ग्राहकों को अच्छी सुविधा मिलेगी।

रिलायंस का शेयर गिरा, लेकिन कंपनी का फोकस दीर्घकालिक फायदे पर

हालांकि शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 0.41% गिरकर 1471.05 रुपये पर पहुंच गया और बाजार (Sensex) में भी गिरावट देखने को मिली, लेकिन कंपनी को उम्मीद है कि इस डील से लंबे समय में बड़ा फायदा होगा। शुक्रवार शाम को रिलायंस अपनी पहली तिमाही के नतीजे जारी करने वाली है। ऐसे में निवेशकों की नजर कंपनी के प्रदर्शन और इस नई डील के असर पर बनी हुई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews